Author: admin

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) 09 जुलाई। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को मिट्टी के घर के अंदर जमीन खोदकर दफना दिया। देर शाम पत्नी के नहीं दिखने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपित पति टूट गया और पूरी वारदात स्वीकार कर ली।इसके बाद पुलिस ने जमीन खुदवाकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया।…

Read More

गाजियाबाद 09 जुलाई। जिला मानसिक चिकित्सालय बरेली से जांच के लिए भेजे गए नमूने में मिर्गी की दवा सोडियम वैल्प्रोएट 500 एमजी अधोमानक पाई गई है। प्रदेश में इस बैच की दवा के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। संबंधित दवा हिमाचल प्रदेश की कंपनी बनाती है। अब शासन स्तर पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। प्रदेश के सभी जिलों से दवा का रिकार्ड तलब किया गया है। वेयरहाउस और अस्पतालों में उपलब्ध दवा वापस मंगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 30 अप्रैल को जिला मानसिक चिकित्सालय, बरेली…

Read More

मेरठ 09 जुलाई (प्र)। पारंपरिक हुनर को आधुनिक पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। बढ़ई, लोहार, सुनार, दर्जी, कुम्हार, मोची, नाई, राजमिस्त्री और हलवाई जैसे पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े कारीगरों को इस वर्ष आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के जरिए मेरठ में 1500 कारीगरों को प्रशिक्षण के बाद आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योजना के जरिए चयनित कारीगरों को केवल औजार ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक से काम करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण…

Read More

मेरठ 09 जुलाई (प्र)। फलावदा नगर के खतौली मार्ग स्थित बलराम फार्म हाउस में मंगलवार को चेयरमैन अशोक कुमार सैनी के बेटे वाशु सैनी के तिलक समारोह में वधू पक्ष ने दहेज और दिखावे के बजाय प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश दिया।वधू पक्ष ने फिजूल खर्च और दिखावे से दूर प्रकृति संरक्षण की एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए विभिन्न प्रजाति के 121 पौधे भेंट किए। हालांकि गोद में एक रुपया चांदी का रखा। सहारनपुर के कस्बा थानाभवन निवासी अर्जुन सैनी फल-सब्जी की आढ़त करते हैं। उनकी बेटी सिमरन का रिश्ता कुछ समय पूर्व फलावदा कस्बे के चेयरमैन अशोक कुमार…

Read More

मेरठ 09 जुलाई (प्र)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग एक्शन मोड में है। ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत बुधवार को हस्तिनापुर और बहसूमा क्षेत्र में चले विशेष अभियान में बिना वैध फिटनेस और परमिट के बच्चों को ढो रहे छह स्कूल वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया, जबकि विभिन्न नियमों के उल्लंघन में 17 वाहनों के चालान किए गए। इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। यह अभियान एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु वैध रंजन के नेतृत्व में चलाया गया। जांच के दौरान कई स्कूल वाहनों में…

Read More

मेरठ 09 जुलाई (प्र)। कुछ दिनों से कोचिंग सेंटर मेडा के निशाने पर चल रहे थे। अब कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई के बाद मेडा अवैध कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण की डेट फिक्स कर रहा है। मेडा सचिव अर्पित गुप्ता का कहना है कि कोचिंग सेंटर संचालकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए एक हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए उन्हें हेल्पडेस्क का सहयोग मिलेगा। पूरी जानकारी उन्हें दी जाएगी। जिस बिल्डिंग का मानचित्र स्वीकृत होगा, वहां पर कोचिंग सेंटर चलाये जा सकते हैं। इसका भी विवरण दिया जाएगा। हालांकि कोचिंग सेंटर ज्यादातर सील…

Read More

लखनऊ 09 जुलाई। अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को अवैध बिल्डिंग में हुए भीषण अग्निकांड में 15 युवाओं की मौत के बाद सरकार कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अग्निकांड की जांच कर रहे दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआइटी) को नौ आइएएस और इतने ही पीसीएस अधिकारियों के नाम भेजे हैं जो इसके लिए कहीं न कहीं जिम्मेदार बताए जा रहे हैं। ये सभी अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में तैनात रहे हैं, कुछ अभी भी पदस्थ हैं जबकि तीन सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि एसआइटी इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई…

Read More

मेरठ 09 जुलाई (प्र)। रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए छात्रा की हत्या के मामले में बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर जमकर बखेड़ा हुआ। पीड़ित परिवार और सैकड़ों समर्थक दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी अंकुश के भाई पीएसी सिपाही अंकित व उसकी मां की गिरफ्तारी, दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने तथा विवेचना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। बुधवार को सिविल लाइन थानाक्षेत्र में कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करने, जाम लगाने और रास्ता रोकने के मामले में 60 प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने मुकदमा लिखा है।…

Read More

लखनऊ 09 जुलाई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के लखनऊ के अलीगंज स्थित आवास पर विजिलेंस छापे में काली कमाई का खुलासा हुआ है। छापे में पैकेट में छिपाकर रखे 1.62 करोड़ रुपये नकद, करीब 20 करोड़ के सोने चांदी के 22 किलो बिस्किट व आभूषण, 13 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियों के दस्तावेज और करोड़ों के अन्य निवेश के साक्ष्य मिले। शुरुआती आकलन में बरामद संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 35 करोड़ रुपये है। मूलरूप से रायबरेली के नूर मार्केट के रहने वाले आगरा के तत्कालीन एआरटीओ…

Read More

कानपुर 08 जुलाई। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित जाजमऊ के पुराने गंगा पुल से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर है. इस पुल की मरम्मत के दूसरे चरण के काम के लिए इसे करीब चार महीने तक पूरी तरह से बंद करना पड़ेगा. पुल के निचले हिस्से का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है, लेकिन अब इसके ऊपरी हिस्से की मरम्मत और बेहद महत्वपूर्ण 28 बेयरिंग को बदलने का काम शुरू होना है. हालांकि, ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर मोड़ने यानी डायवर्जन की कोई ठोस योजना तय न होने के कारण…

Read More