बदायूं, 04 जुलाई (ता)। बदायूं के बिनावर क्षेत्र में गत दिवस कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा रेल हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंजन से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तुरंत स्थिति को भांप लिया। उसने बिना देर किए ट्रेन को रोक दिया और अपनी जान बचाने के लिए इंजन से नीचे कूद गया। देखते ही देखते इंजन से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। समय रहते ट्रेन रुक जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। बोगियों से यात्री नीचे उतर आए।
लोको पायलट ने तत्काल रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे का तकनीकी टीम और संबंधित अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। प्रारंभिक स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। इस दौरान ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। यात्रियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।
रेलवे अधिकारियों ने इंजन में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग तकनीकी खराबी से लगी। या फिर किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ है। जांच दल सभी पहलुओं पर गौर कर रहा है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आएगी।
इस घटना के चलते कुछ समय तक रेल संचालन भी प्रभावित हो रहा है। आसपास के स्टेशनों पर कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रोका गया है। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारी जल्द से जल्द ट्रैक को साफ कर यातायात बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। स्थिति को सामान्य करने के लिए काम जारी है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

