नई दिल्ली 08 मई। दिल्ली में मेट्रो आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है. शहर के लगभग हर इलाके तक मेट्रो की पहुंच होने से रोजाना लाखों यात्रियों का सफर आसान, तेज और आरामदायक हो गया है. ऑफिस जाने वाले लोग हों, छात्र हों या फिर बाजार जाने वाले परिवार, हर किसी के लिए दिल्ली मेट्रो अब एक भरोसेमंद सहारा बन चुकी है. कम खर्च में तेज यात्रा, एसी और जगह-जगह कनेक्टिविटी लोगों की जेब का भी ख्याल रखती है. इसी सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार नए मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर काम कर…
Author: admin
लखनऊ 08 मई। उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर फिलहाल कुछ कम हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं दिन में धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आगरा से लेकर गोरखपुर तक के 27 जिलों में आज बिजली, मेघ गर्जन और बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि प्रदेश के बाकी जिले ग्रीन जोन में हैं, जहां मौसम शुष्क और धूप वाला रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश…
Google अपने Chrome ब्राउजर के जरिए कुछ यूजर्स के कंप्यूटर पर एक खास फाइल को डाउनलोड कर रहा है. सिक्योरिटी रिसर्चर Alexander Hanff ने इस बात का दावा किया है कि बिना परमिशन मांगे ही 4GB का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल डाउनलोड किया जा रहा है. रिसर्चर का कहना है कि Chrome, एलिजिबल लैपटॉप और डेस्कटॉप पर बैकग्राउंड में चुपचाप Gemini Nano AI सिस्टम से जुड़ी एक फ़ाइल इंस्टॉल कर रहा है. Hanff की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राउजर सबसे पहले यह जांचता है कि क्या डिवाइस हार्डवेयर जरूरतों को पूरा करता है, अगर हां तो वह अपने-आप AI मॉडल को डाउनलोड…
मेरठ, 08 मई (प्र)। सुभारती विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज के अंतर्गत राजनीति विज्ञान विभाग के पीएचडी शोधार्थी हुकुम सिंह की मौखिक परीक्षा हुई। उनके शोध प्रबंध दलित समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान में बहुजन समाज पार्टी की भूमिका को शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने अत्यंत प्रासंगिक एवं शोधपरक कहा।शोधार्थी हुकुम सिंह ने अपने विषय से जुड़े विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पहलुओं पर तथ्यपरक प्रस्तुति दी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों, दलित समाज के उत्थान में उसकी भूमिका और सामाजिक परिवर्तन के संदर्भ में विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया। इसमें विकास से जुड़े पहलुओं को शामिल किया…
आगरा 08 मई। ताजमहल के पूर्वी गेट के पास स्थित शिल्पग्राम पार्किंग के मैनेजर ने आईपीएल सट्टे में लाखों रुपये हारने के बाद कंपनी के 2.87 लाख रुपये की फर्जी लूट की साजिश रची। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले का खुलासा करते हुए मैनेजर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक लाख रुपये और एक बाइक बरामद की गई है। वादी ने बताया कि उनकी कंपनी ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम पार्किंग का ठेका संचालित करती है। कंपनी के आगरा ऑफिस में कार्यरत मैनेजर करन 3 मई को कुल 2,87,000 रपये बैंक…
नई दिल्ली 08 मई। वीरवार की रात को एक फोटो वायरल हुई, जिसने सारी इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी। उस फोटो में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर के मौत की खबर दी हुई थी। जैसे ही ये फोटो इंटरनेट पर आई, हर तरफ सनसनी मच गई। एक के बाद एक हर किसी ने इस की तरह की फोटोज डालना शुरू कर दिया। इसके बाद ही शक्ति कपूर ने अपने ऑफिसियल पेज से एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में उन्होंने अपने हेल्थ की जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि जो भी ये खबर फैला रहा…
लखनऊ, 08 मई (ता)। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार ने न्यायालय को आश्वासन दिया कि प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तारी का कारण और आधार बताए बिना गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। सरकार ने यह भी कहा कि सभी गिरफ्तारियां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रावधानों के तहत की जाएंगी। इस आश्वासन के बाद न्यायालय ने याचिका स्वीकार करते हुए याची को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया।यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने बलरामपुर निवासी संतोष गुप्ता की ओर से…
जिनेवा,08 मई। दुनिया के कई देशों में हंता वायरस से हड़कंप मच गया है। क्रूज एमवी होंडियस पर हंता वायरस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ संदिग्ध मामलों में से पांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ में वैश्विक महामारी की तैयारी की निदेशक मारिया वैन केरखोव ने कहा कि और मामले सामने आने की संभावना है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उसने 12 देशों को सूचित किया है कि उनके नागरिक हंता वायरस प्रभावित क्रूज एमवी होंडियस से ब्रिटिश द्वीप सेंट हेलेना पर उतर चुके हैं।…
लखनऊ 08 मई। यूपी अपराध मुक्त प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ा है। वर्ष 2024 में प्रदेश में राष्ट्रीय औसत की तुलना में कम अपराध हुए नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की वर्ष 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक देश भर के औसत 252.3 फीसदी के मुकाबले यूपी में 180.2 फीसदी अपराध हुए। यह राष्ट्रीय औसत से 28.5 फीसदी कम है।इसके अलावा जनसंख्या के आधार पर देश भर के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की तुलना में यूपी अपराधों के मामले में 2023 के 24वें स्थान के घटकर 18वें स्थान पर आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024 में आईपीएस…
मेरठ 08 मई (प्र)। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से प्रयागराज में आयोजित 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में प्रदेश के 59 जिलों के 522 महिला- पुरुष एथलीटों ने 40 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। दो दिनी प्रतियोगिता में पहले दिन के प्रदर्शन के बाद चार स्वर्ण सहित आठ पदक जीतकर प्रयागराज प्रथम तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वितीय और दो स्वर्ण सहित चार पदक जीत मेरठ तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी और मेरठ जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार के अनुसार मेरठ से पदक जीतने वाले एथलीटों में शाटपुट…
