Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जंगेठी गांव को मिलेगा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
    देश

    जंगेठी गांव को मिलेगा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 29, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 29 मई (प्र)। रोहटा विकास खंड का गांव जंगेठी ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2026 में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जंगेठी गांव को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। देश की ढाई लाख ग्राम पंचायतों में से मेरठ की इकलौती ग्राम पंचायत जंगेठी इस पुरस्कार के लिए चुनी गई है, जबकि मेरठ से तीन ग्राम पंचायतों का नाम भेजा गया था।
    जंगेठी ग्राम पंचायत का चयन दीनदयाल सतत विकास श्रेणी में किया है। जिसको लेकर गांव में खुशी का माहौल है।

    जंगेठी के पूर्व ग्राम प्रधान एवं प्रशासक आदित्य कुमार ने बताया कि पंचायत राज मंत्रालय द्वारा देशभर की करीब ढाई लाख ग्राम पंचायतों में से केवल 42 ग्राम पंचायतों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। उत्तर प्रदेश की सात ग्राम पंचायत चुनी गई है, जिनमें से मेरठ का जंगेठी गांव भी शामिल है। उन्होंने बताया कि आगामी तीन जून को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान की उपलब्धि पर डीएम डा. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, रोहटा बीडीओ वीरेंद्र सिंह अहलावत, एडीओ पंचायत विश्वेंद्र सिंह, सचिव राधा शर्मा का अहम योगदान है।

    इन कार्यों को लेकर पंचायत का हुआ चयन
    पंचायत द्वारा जल संरक्षण, स्वच्छता, हरित ऊर्जा, डिजिटल पंचायत भवन एवं विभिन्न विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते ग्राम पंचायत जंगेठी को चुना गया है। जंगेठी में जल संरक्षण को लेकर अलग-अलग स्थानों पर तीन रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगवाए गए हैं। दो तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया गया है। वहीं, डिजिटल लाइब्रेरी खुलवाई गई है। हर साल पौधे लगाने में भी यह गांव अव्वल रहता है।

    मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल का कहना है कि रोहटा विकास खंड की ग्राम पंचायत जंगेठी में जल संरक्षण, पर्यावरण, हरित ऊर्जा को लेकर विभिन्न कार्य हुए हैं। विकास भी खूब हुआ है। इसलिए जंगेठी का चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए हुआ है।

    Jangethi village meerut news meerut report National Panchayat Award. tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.