पटना, 07 मई (ता)। बिहार में सम्राट सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए आज 32 नए मंत्रियों को शामिल किया है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले काबीना मंत्रियों में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत, लेसी सिंह रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन साहनी, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखन कुमार रोशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा…
Author: admin
चेन्नई, 07 मई (ता)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम में अभिनेता से नेता बने विजय थलपति की तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) बहुमत के 118 के आंकड़े से कम सीटें मिलने पर भी सरकार बनाने की तैयारी में जुटी हुई है। गत मंगलवार को हुई टीवीके के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में विजय को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना गया। इस घोषणा के साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार, विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ ने अपने पहले ही चुनाव…
मेरठ, 07 मई (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। फलां व्यक्ति ने बहुत तरक्की की है अपने मां-बाप और शहर का नाम रोशन किया है उसकी प्रगति को देखकर सीना चौड़ा हो जाता है जैसे शब्दों का उच्चारण करते हुए अनेक विद्धान और अभिभावक तथा प्रेरणास्रोत व्यक्ति, नौजवानों आदि से ऐसे अनुरोध अकेले में दी जाने वाली सलाह और मंचों से संबोधन में खूब करते सुने और देखे जाते हैं लेकिन बहुत कम लोग इस बात का मनन करते हैं या जानते हैं कि जो व्यक्ति आज विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष पर है और जिनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सीख हम…
मोहाली, 07 मई (ता)। जिला के खरड़ के पास स्थित एक वेस्टर्न सोसायटी में एनफोर्समेंट डायरक्टरेट की छापेमारी के दौरान उस समय हडक़ंप मच गया, जब कथित तौर पर नकदी से भरे दो बैग नौवीं मंजिल से नीचे फेंक दिए गए। घटना के बाद सोसाइटी परिसर में 500 रुपए के नोट बिखरे दिखाई दिए। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने निज्झर रोड स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी के फ्लैट नंबर 906 में छापा मारा था।इसी दौरान फ्लैट से कथित तौर पर नकदी से भरे दो बैग नीचे फेंके गए। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बैग गिरने के बाद ग्राउंड फ्लोर…
जामनगर/ नजीबाबाद, 07 मई। जामनगर के गोसाबारा आरडीएक्स लैंडिंग के लगभग तीन दशक पुराने मामले में स्पेशल टाडा कोर्ट ने 12 आरोपियों को सजा सुनाई जबकि 17 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। यह मामला 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़ा था और इसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ था। इसका उद्देश्य बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेना था। सजा पाने वाले आरोपियों में बिजनौर के नजीबाबाद निवासी पांच आरोपी भी शामिल हैं। विशेष लोक अभियोजक तुषार गोकानी ने बताया कि 1993 में मुंबई बम ब्लास्ट और देशविरोधी साजिश के तहत पोरबंदर के गोसाबारा बंदरगाह पर हथियार, विस्फोटक…
लखनऊ, 07 मई (ता)। आईपीएल 2026 का 50वां मैच गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चौलेंजर्स बंगलुरु के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा। खराब फॉर्म से जूझ रही लखनऊ प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 9 में से 7 मैच गंवाए हैं। यह टीम लगातार छह मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी।प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म होने की कगार पर होने के कारण, टीम का लक्ष्य मेहमानों के खिलाफ एक दमदार प्रदर्शन करना होगा। दूसरी तरफ, आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने से चंद कदम…
लखनऊ 07 मई। उत्तर प्रदेश के पारंपरिक स्वाद अब नई पहचान के साथ देश-दुनिया में छाने की तैयारी में हैं। प्रदेश सरकार ने ‘एक जनपद एक व्यंजन’ (ओडीओसी) योजना के तहत प्रदेश के 75 जिलों के प्रमुख व्यंजनों की व्यापक मैपिंग पूरी कर ली है। इस पहल के साथ बागपत का घेवर, मेरठ की गजक व रेवड़ी, सहारनपुर के शहद उत्पाद, मुजफ्फरनगर का गुड़ और शामली की गुड़ आधारित मिठाई अब सिर्फ स्थानीय स्वाद नहीं रहेंगे, बल्कि इन्हें ब्रांड बनाकर बड़े बाजार तक पहुंचाने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। एक जिला एक व्यंजन का शासनादेश भी जारी…
धामपुर (बिजनौर) 07 मई। महिला से छेड़छाड़ के आरोप में उसके परिजनों ने कस्बा चौकी इंचार्ज दरोगा ब्रह्मपाल गिरी की पिटाई कर दी दीवार में सिर लगने से दरोगा घायल हो गए। उनका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी ओमवेश व राहल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। बुलंदशहर जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी दरोगा ब्रह्मपाल गिरी धामपुर कोतवाली में एक साल से कस्बा चौकी इंचार्ज हैं वह एक आश्रम के कमरे में रहते हैं। इसी परिसर में करीब 15 वर्षों से आश्रम…
हमीरपुर 07 मई। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रात को हुए दिल दहला देने वाले नाव हादसे से हड़कंप मचा हुआ है. यहां नाव यमुना नदी के बीच में पलट गई, जिसके चलते उसमें सवार 9 लोग डूब गए. इस हादसे में किसी तरह एक पुरुष समेत 2 बच्चे तैरकर किनारे आ गए, लेकिन एक महिला सहित 5 बच्चे लापता हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर डेरा डाल दिया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से 11 घंटों के रेस्क्यू अभियान के बाद एक महिला और दो बच्चों के शव…
नई दिल्ली,तेहरान,वाशिंगटन, 07 मई (ता)। ईरान और अमरीका के बीच अगले 48 घंटे के अंदर युद्ध खत्म होने की घोषणा हो सकती है। दोनों के बीच तीन बड़े मुद्दों पर सहमति बन गई है। जेनेवा या फिर इस्लामाबाद में होने वाली बैठक के बाद दोनों देश एक पन्ने का समझौता पत्र जारी कर सकते हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अमरीकी वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार ईरान और अमरीका के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर सहमति बन गई है। दोनों देशों के बीच अगले 48 घंटे में एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। इसके…
