फतेहपुर, 29 मई (ता)। 81 दिवसीय गो रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा गत दिवस बिंदकी पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का मां ज्वाला देवी मंदिर में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गो हत्यारे सनातन विरोधी हैं और ऐसे लोगों का तिरस्कार करने की जरूरत है। कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी स्थित मंदिर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दर्शन-पूजन कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का स्थान प्राप्त है इसलिए सरकार को गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार गो-हत्या रोकने में विफल रही है।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता का अभियान भी है। इसका उद्देश्य गोवंश संरक्षण, सनातन संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है। इससे पहले उन्होंने तांबेश्वर मंदिर के बाहर से दर्शन किए।
Trending
- यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात
- 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे
- सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा
- कर्नाटक के किसान ने बिना खाद के उगाया 72 किलो का जादुई कटहल, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी
- तलाक के 30 दिन बाद दूसरी शादी करने वाली पत्नी गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट
- चेक बाउंस के मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा
- हरदोई में एसबीआई एटीएम के गेट में उतरा करंट, खोलते ही सफाई कर्मी की मौत
- 28 जुलाई को संसद भवन पर प्रदर्शन कर सकते है ग्रामीण बैंक कर्मी, सभी जगह एक समान आदेश और नई भर्ती खोली जाती तो समस्याएं शायद नहीं आती

