Author: admin

मेरठ 30 मई (प्र)। शास्त्रीनगर की आवासीय योजना में बने नगर निगम के नए जोनल ऑफिस, कार्यालय परिसर और अर्बन प्लाजा का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। आवासीय भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति व्यावसायिक निर्माण कराने के आरोपों को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नगर निगम मेरठ को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई 2026 को होगी। इस प्रकरण ने नगर निगम के निर्माण कार्यों और स्वीकृति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनहित याचिका लोकेंद्र खुराना की ओर से दाखिल की गई थी,…

Read More

नई दिल्ली 30 मई। भारत को जल्द ही पहला प्लास्टिक नोट मिल सकता है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया एक बार फिर से अपने इस सालों पुराने विचार पर आगे बढ़ने जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो यह एक बहुत बड़ा बदलाव होगा। मौजूदा समय में आरबीआई की तरफ से कागज के नोट प्रिंट किए जाते हैं। यह एक खास प्रकार का पेपर होता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक आफ इंडिया की पटना व मुंबई में हुई पिछली दो बोर्ड मीटिंग के दौरान प्लास्टिक नोट्स लाने की चर्चा हुई। 2012 में तत्कालीन सरकार ने पांच शहरों में पायलट…

Read More

रुद्रप्रयाग 30 मई। श्री बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर में वीआइपी दर्शन व्यवस्था को लेकर नई संशोधित मानक प्रचालन विधि (एसओपी) जारी की है। जिसमें अब वीआइपी दर्शन करने वालों की 1100 रुपये की पर्ची मंदिर समिति काटेगी। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और स्थानीय स्तर पर मिले सुझावों के आधार पर मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है, ताकि सामान्य यात्रियों के दर्शन पर कम प्रभाव पड़े और गणमान्य व्यक्तियों के दर्शन सुगम एवं समयबद्ध हो सकें। मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन रांगड ने जारी आदेश में कहा कि जिला प्रशासन अथवा मंदिर समिति को राज्य सरकार से…

Read More

मेरठ 30 मई (प्र)। नौचंदी मेले में लगे झूलों को लेकर एक बार फिर तकनीकी व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर बहस तेज हो गई है। मेले के सर्कस प्लॉट क्षेत्र में 33 केवी की हाईटेंशन लाइन के नीचे कुल सात झूले तीन बड़े और दो छोटे मुख्य झूले, जबकि उनके आसपास दो अतिरिक्त झूले संचालित किए जा रहे हैं। बिजली निगम के मुख्य अभियंता (शहर) रजनीकांत मिश्रा का दावा है कि यह लाइन फिलहाल बंद स्थिति में है। इसमें करंट प्रवाहित नहीं हो रहा है, इसलिए झूलों का संचालन अनुमति के जरिए जारी है। मुख्य अभियंता (शहर) के अनुसार, यह…

Read More

लखनऊ 30 मई। यूपी में नौतपा के बीच 2 दिन से आंधी-तूफान और बारिश से मौसम बदल गया है। शनिवार सुबह से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए हैं। ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी नहीं है। तापमान में 10°C तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। 28 मई को बांदा का तापमान 47.5°C रिकॉर्ड किया गया था। जो अब 37°C तक पहुंच गया है। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3 दिन यानी 2 जून तक मौसम…

Read More

नई दिल्ली 29 मई। सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाई कोर्ट फैसले सुनाने में देरी को लेकर सख्त निर्देश दिया है. SC ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि सभी मामलों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाना चाहिए. CJI सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सभी HC को तीन महीने के भीतर लंबित फैसला सुनाने का निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि जमानत आदेश उसी दिन या फैसले होने पर अगले दिन सुनाया जाए. देश की सर्वोच्च अदालत ने निचली अदालतों को नियमित जमानत आदेशों की तत्काल सूचना देने…

Read More

मेरठ, 29 मई (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। देश के माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और अन्य प्रमुख मंत्री तथा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी सहित तमाम जनप्रतिनिधियों का प्रयास है कि शहरों का सुनियोजित विकास हो कच्ची कालोनियां और अवैध निर्माण रूके तथा कोई भी सरकारी भूमि ना घेर पाये के लिए केन्द्र और प्रदेश में जब से सरकार आयी है ईमानदार प्रयास किये जा रहे हैं तथा समय समय पर इस व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक पुलिस और विकास से जुड़े अधिकारियों को निर्देश और आदेश भी दिये जा रहे हैं।मगर वह कौन सा कारण है कि कच्ची…

Read More

महान स्वतंत्रता सेनानी विचारक वीर सावरकर विनायक दामोदर को उनके जयंती पर अनेकों जगह कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि दी गई। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने लिखा कि मां भारती के अमर सपूत वीर विनायक दामोदर सावरकर को जयंती पर मेरा सादर नमन। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा देशभर में साहित्यकारों और वीर सावरकर के प्रशंसकों द्वारा उनकी जयंती मनाई गई। इस मौके पर कुछ ने यज्ञ किया और कुछ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मेरठ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से शारदा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में अंडमान जेल को…

Read More

हमेशा देश की मजबूती को सामने रखकर जीवनभर गरीब मजदूरों बेसहारा लोगों की मदद और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करते रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह को देशभर में उनके प्रशंसकों और चाहने वालों के द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए चौधरी साहब के दिखाए मार्ग पर चलने और ईमानदार शासन प्रशासन में सहयोग देने का संकल्प लिया गया। बताते चलें कि युवा काल से ही जनहित की सोच वाले चौधरी चरण सिंह हमेशा महात्मा गांधी की विचारधारा को अपनाकर चलते रहे। उन्होंने अपने जीवन में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह एडवोकेट जैसे ईमानदार शख्सियत को…

Read More

तमाम तरह की संभावनाओं और चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगाने एवं ईद की नमाज जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह एडीएम सिटी के साथ ही एसएसपी अविनाश पांडे और पुलिस प्रशासनिक अफसरों से शांति व सदभावना से संपन्न कराने में सफल रहे। यह समझा जा रहा था कि सड़कों पर नमाज ना पढ़ने को लेकर शोर शराबा हो सकता है लेकिन सभी से आत्मीय संबंध और सबकी समस्याओं का निदान कराने में सफल रहने वाले डीएम के साथ सबके सहयोग का नतीजा रहा कि मुस्लिम नेताओं ने प्रतिबंधित पशुओं की बलि ना देने और नमाज ईदगाह में पढ़ने और कई ने गाय…

Read More