Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साईकिल चलाना तो दूर फुटपाथ पर पैर रखना भी मुश्किल है अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों का कब्जा बनते ही हो जाता है
    • फादर्स डे मनाने से कुछ नहीं होता बच्चों में अपने मां बाप के प्रति प्रेम और सम्मान ही सुखी परिवार का आधार है
    • सरकार जानसठ की उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा जैसे अफसरों को करे सम्मानित आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण हेतु
    • ग्रेटर नोएडा: 14 बिल्डरों पर आरसी जारी, 315 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे
    • सुनील ग्रोवर गंगा घाट पर रात के आराम फरमाते नजर आ रहे, वीडियो वायरल
    • जापान में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू
    • जंगल से मिली ‘मोगली गर्ल’ एहसास ने 18 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
    • सालार मसूद गाजी की दरगाह में करोड़ों का घपला, प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एसी में धमाके से मकान में लगी आग, पूर्व आईएएस अधिकारी की मौत
    देश

    एसी में धमाके से मकान में लगी आग, पूर्व आईएएस अधिकारी की मौत

    adminBy adminMay 29, 2026No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 29 मई। राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास एन्क्लेव में बुधवार देर रात एसी की इंडोर यूनिट में ब्लास्ट होने के बाद घर में आग लगने के कारण 80 वर्षीय रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई. वहीं हादसे में घायल उनके बेटे का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के अनुसार एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान धुएं के कारण दम घुटने से रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत हुई है. वह 1968 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे.

    शुरुआती जांच में हादसे की वजह एसी के इंडोर यूनिट में धमाका होना बताया जा रहा है। हौज खास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है घर में उनके साथ पत्नी के अलावा बेटा और दो घरेलू सहायक रहते हैं पुलिस का कहना है कि तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार परिवार के साथ हौज खास स्थित आर-15 में रहते थे। मूलतः यूपी के गंगोह निवासी धनेंद्र अपने इलाके के पहले आईएएस अधिकारी थे। वह 1967 बैच के हरियाणा कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थे और विश्व बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रहे थे।

    मित्तल बताया कि बुधवार देर रात करीब 11:18 बजे हौज खास थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिये आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं उस समय घर में धनेंद्र उनकी पत्नी मंजू बेटा और दो घरेलू कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने से घर में धुआं भर गया था, जिससे परिवार के लोग बाहर नहीं निकल सके स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियों मौके पर पहुंची थी। दमकल कर्मचारियों ने करीब 1.40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    सहारनपुर के प्रतिष्ठित डॉक्टर के बेटे थे धनेंद्र
    धनेंद्र कुमार सहारनपुर के गंगोह के प्रतिष्ठित डॉक्टर अमरनाथ वर्ग के पुत्र थे। उन्होंने गंगोह के हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद वह प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए और हरियाणा कैडर में अपनी सेवाएं दी। लंबे प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव, सीसीआई चेयरमैन, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के चेयरमैन, टेलीकॉम सचिव, जीएसटी चेयरमैन और एक्साइज कमिश्नर बने। बाद में उन्होंने विश्व बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में भी सेवाएं दीं। गंगोह क्षेत्र के विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    delhi Delhi Hauz Khas AC Blast Retired IAS Dhanendra Kumar tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    साईकिल चलाना तो दूर फुटपाथ पर पैर रखना भी मुश्किल है अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों का कब्जा बनते ही हो जाता है

    June 20, 2026

    फादर्स डे मनाने से कुछ नहीं होता बच्चों में अपने मां बाप के प्रति प्रेम और सम्मान ही सुखी परिवार का आधार है

    June 20, 2026

    सरकार जानसठ की उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा जैसे अफसरों को करे सम्मानित आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण हेतु

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.