मेरठ, 29 मई (प्र)। टीपीनगर पुलिस ने बागपत रोड के होटल पर गत रात देह व्यापार की सूचना पर दबिश दी। मौके से लखनऊ, आसाम और दिल्ली की तीन युवतियों को बरामद किया गया, साथ ही होटल के दो संचालक और दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया गया है। युवतियों के परिजनों को सूचना दी गई है, जबकि बाकी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बागपत रोड पर रजवाहे के पास रूम-टू नाम से होटल है। इसी होटल में देह व्यापार की शिकायत कुछ लोगों ने टीपीनगर पुलिस से की थी। इसी आधार पर मलियाना चौकी पुलिस और टीपीनगर इंस्पेक्टर ने होटल पर गत रात दबिश दी। होटल में संचालक अंकुर और प्रिंस निवासीगण गांव खेड़ी दौराला समेत ब्रह्मपुरी निवासी दो अन्य युवकों रोहन और केशव को पकड़ा गया। होटल में लखनऊ, आसाम और दिल्ली की रहने वाली तीन युवतियों को बरामद किया गया। पुलिस सभी को थाने लेकर पहुंची। युवतियों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी और थाने बुलाया है। वहीं, चार आरोपियों पर देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Trending
- सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
- UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां

