Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»मुजफ्फरनगर की बेटी सृष्टि बनीं नौसेना में अधिकारी
    न्यूज़

    मुजफ्फरनगर की बेटी सृष्टि बनीं नौसेना में अधिकारी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 29, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर, 29 मई (ता)। मुजफ्फरनगर की बेटी सृष्टि सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनकर जनपद का नाम रोशन किया है। वह भारतीय नौसेना में अधिकारी नियुक्त हुई हैं और देश की पहली महिला परमानेंट कमीशन एनडीए बैच का हिस्सा बनी हैं। उनकी यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।
    सृष्टि उन चुनिंदा 17 बेटियों में शामिल थीं, जिनका चयन वर्ष 2022 में पहली बार महिलाओं के लिए खोले गए यूपीएससी एनडीए एंट्रेंस के माध्यम से हुआ था। यह ऐतिहासिक बैच भारतीय सेना और नौसेना में महिलाओं की भागीदारी का नया अध्याय है।
    मुजफ्फरनगर निवासी रणवीर सिंह और प्रियंका सिंह की पुत्री सृष्टि ने अपनी शुरुआती शिक्षा होली एंजेल कॉन्वेंट स्कूल, मुजफ्फरनगर से पूरी की। उनके पिता रणवीर सिंह टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर हैं, जबकि माता प्रियंका चौधरी एलआईसी में कार्यरत हैं। परिवार के अनुसार, सृष्टि बचपन से ही यूनिफॉर्म पहनकर देश सेवा का सपना देखती थीं। वह छात्र जीवन से ही अनुशासनप्रिय और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं।
    सृष्टि सिंह ने पुणे स्थित नेशनल डिफेंस अकादमी में तीन वर्षों तक कठिन सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी में एक वर्ष का विशेष नौसेना प्रशिक्षण पूरा किया।
    चार वर्षों के कठिन अनुशासन, शारीरिक प्रशिक्षण और सैन्य शिक्षा के बाद अब वह भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में नियुक्त हुई हैं। भारतीय नौसेना में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अधिकारियों की पहली नियुक्ति सब लेफ्टिनेंट के पद पर होती है, और सृष्टि ने भी इसी पद से अपने सैन्य करियर की शुरुआत की है। सृष्टि की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह महिलाओं के उस पहले एनडीए बैच का हिस्सा हैं, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों में परमानेंट कमीशन के तहत अवसर मिला है।

    Becomes a Naval Officer muzaffarnaga Muzaffarnagar's Daughter Srishti Success tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.