मेरठ 29 मई (प्र)। भाजपा महानगर द्वारा आगामी अभियान को लेकर महानगर कार्यालय हरमन सिटी बागपत रोड पर कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जय करण गुप्ता ने और मंच संचालन महामंत्री विनय शर्मा पराशर ने किया।महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने प्रस्तावना रखते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून से 21 जून तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम होंगे। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व प्रदेश मंत्री विजय शिव हरे रहे। उन्होंने कार्यशाला में सेवा पखवाड़े में होने वाले कार्यक्रम…
Author: admin
मेरठ 29 मई (प्र)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर अनिल बालियान उर्फ बंजी से जुड़े शिवा गन हाउस संचालक कंकरखेड़ा निवासी शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से टीम ने एक पिस्टल, शिवा गन हाउस का स्टॉक रजिस्टर, हथियार विक्रय रजिस्टर, गन हाउस के लाइसेंस की प्रति बरामद की है। एसटीएफ के एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2024 को यूपी पुलिस के दरोगा के बेटे रोहन को 17 अवैध बंदूकों और 700 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे कंकरखेड़ा थाने में अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश करने के बाद…
बचपन में गांव में बुजुर्गों से सुना जाता था कि सबकुछ तेरा है कोठी कुठलों को हाथ मत लगाना यह किवदंती वर्तमान में अगर ध्यान से सोचें तो हमारे ग्राम प्रधानों पर लगभग सही उतरती है। क्योंकि पंचायत चुनाव होने में अब समय लगेगा। इसलिए सरकार ने प्रधानों की मांग को मानकर उनका कार्यकाल बढ़ाकर उन्हें प्रशासक का दर्जा दे दिया। लेकिन नीतिगत मामलों में फैसला लेने के अधिकार से दूर रखा। जैसे अब किसी पक्षी से उड़ने को कहे और उसके पंख काट दे वैसे ही नागरिकों की चर्चा के अनुसार इस फैसले में नजर आता है। यह जरुर…
देश में आजादी के बाद से निरंतर भारत को हिंदू राष्ट्र और गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग हमेशा होती रही है। अब फर्क इतना है कि पहले हिंदूवादी संगठन इस मांग को किया करते थे मगर अब हिंदू राष्ट्र की बात तो लगभग सभी भूल गए हैं क्योंकि वर्तमान सरकार में शामिल जनप्रतिनिधि भी ऐसी मांग किया करते थे। इसलिए अब किसी का ध्यान दिलाने की आवश्यकता नहीं है शासक खुद जानते हैं लेकिन सनातन धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है। इसके लिए यह कह सकते हैँ कि बच्चा बचपन में मां का…
नई दिल्ली, 28 मई (ता)। आजकल बहुत से लोग एक साथ दो स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं। एक डिवाइस को लोग ऑफिस तो दूसरा को पर्सनल यूज के लिए रख रहे हैं, लेकिन परेशानी उस वक्त बढ़ जाती है जब UPI पेमेंट करने की जरूरत होती है, क्योंकि ज्यादातर UPI एप्स सिर्फ उसी फोन में वर्क करते हैं जिसमें बैंक अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर और सिम डला हुआ है। ऐसे में यूजर्स को हर बार वही डिवाइस साथ रखना पड़ता है जिसमें उनका UPI अकाउंट एक्टिव होता है।हालांकि कुछ वक्त पहले इस समस्या का सुरक्षित समाधान भी आ गया…
किसी भी प्रकार की वस्तुओं का महंगा होना आम आदमी के लिए अच्छी बात नहीं कही जा सकती यह पक्का है। इसलिए इस महीने में चौथी बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई में इजाफा हो चुका है। बीते १२ दिन में पेट्रोल ७.४० पैसे और डीजल ७.५२ पैसे और सीएनजी दो रुपये और महंगी हो गई। इस महंगाई से रिक्शा टैक्सी और सीएनजी से चलने वाले वाहनों के द्वारा अब किराया बढ़ाने से उसकी सीधी मार आम आदमी पर पड़नी है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन यह भी पक्का है कि अपने देश में…
नई दिल्ली, 28 मई (ता)। टाटा की सबसे सस्ती कार लांच हो गई। इसे पेट्रोल, सीएनजी और ईवी वर्जन में एक साथ लांच किया गया है। टाटा टिएगो-2026 की सीधी टक्कर मारुति सुजुकी वैगनआर, सेलेरियो और हुंडई आई-10 से है। कीमत की बात करें इसकी शुरूआती कीमत 4.69 लाख रुपए से शुरू होती है।। पेट्रोल के टॉप वैरिएंट की कीमत 7.29 लाख एक्स शोरूम है। टाटा टियागो सीएनजी की कीमत 5.79 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू होती हैं और 7.99 लाख तक जाती है। टाटा टियागो ईवी की कीमत 6.99 लाख से शुरू होती है।बैटरी एज सर्विस के तहत…
मुंबई, 28 मई (ता)। बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी का कहना है कि विपुल अमृतलाल शाह के साथ काम करने का उनका सपना पूरा हो गया है। फिल्म गवर्नर के दिलचस्प टीजऱ के बाद, जिसने पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी, मेकर्स ने अब इसका एक बेहद दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह ट्रेलर भारत के आर्थिक इतिहास के एक ऐसे बेहद अहम और नाजुक दौर को दिखाता है, जब साल 1990 में देश कंगाली और दिवालिया होने की कगार पर खड़ा था।ट्रेलर में देश के उस तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण दौर को बखूबी कैद किया गया है, जिसे…
मेरठ 28 मई (प्र)। मेरठ में बड़े भाई ने 30 साल के छोटे भाई की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर बाइक से 1 किलोमीटर दूर जंगल में डेडबॉडी ले गया। जहां उसने पांच फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। 23 दिन बाद मौसी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मैं भाई की जमीन हड़पना चाहता था। इसलिए 5 मई को खेत में मैंने उसके सिर में गोली मार दी। फिर गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया। पुलिस…
तिरुवनंतपुरम़, 28 मई (ता)। तिरुवनंतपुरम में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर के बाहर ईडी की टीम पर सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। उनकी गाडिय़ों को निशाना बनाते हुए ईंटे और पत्थर फेंककर कांच तोड़ दिए गए। बुधवार सुबह से ही पिनराई विजयन के कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी हो रही थी। जब टीम दोपहर बाद विजयन के आवास से बाहर निकलने लगी, तब वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और विजयन के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ईडी अफसरों की गाडिय़ों को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान भीड़ ने अधिकारियों की…
