एक से 30 जून तक चलाये जा रहे आईजीआरएस भौतिक सत्यापन अभियान बताते चले कि जनहित में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू कराये गये आईजीआरएस पोर्टल एक अच्छे उद्देश्य के लिए शुरू हुआ था लेकिन कुछ सरकारी अफसरों द्वारा इस पर आने वाली शिकायतों का जो फर्जी निस्तारण किये जाने का सिलसिला शुरू हुआ उसे लेकर कई बार माननीय मुख्यमंत्री ने भी अपने तरीके से अधिकारियों को चेताया और खबरे सुनने और पढ़ने के लिए इसके गलत निस्तारण के रोज ही मिलते हैं क्योंकि उच्चाधिकारी बैठक बुलायेंगे लम्बा चौड़ा भाषण देकर समझते हैं कि इस काम को करने वाले जिम्मेदार…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
ग्रेटर नोएडा 20 जून। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का सख्त रुख सामने आया है। बकाया न चुकाने वाले 14 बिल्डरों पर कार्रवाई शुरू की गई है। कुल मिलाकर लगभग 315 करोड़ रुपये वसूलने के लिए वसूली प्रमाणपत्र (RC) जारी किए गए हैं। इन परियोजनाओं में 9269 फ्लैट खरीदार फंसे हुए हैं। वे पिछले 10 वर्षों से अपनी संपत्ति का मालिकाना हक पाने का इंतजार कर रहे हैं। बकाया न चुकाने पर बिल्डरों की संपत्तियों को जब्त किया जा सकता है। अमिताभ कांत समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू हुई है। दरअसल, अधूरी पड़ी पुरानी परियोजनाओं में…
ऋषिकेश, 20 जून (ता)। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बड़े स्टार होने के बावजूद जिस तरह से अपनी जिंदगी को सादगी से जीते हैं, उनकी यह बात फैंस का दिल छू जाती है। अब हाल ही में ‘डॉ मशहूर गुलाटी’ का एक वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गंगा घाट रात के घुप्प अंधेरे में वह आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक ऐसी खास चीज है, जिसने इंटरनेट का दिल जीत लिया है।सुनील ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो चुका है। इस…
चंडीगढ़, 20 जून (ता)। जापान की राजधानी तोक्यो में गत दिवस पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू हुआ। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह आयोजन भारत की सनातन सांस्कृतिक विरासत और श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (आईजीएम)-2026 जापान में 19 से 23 जून तक आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के अंतरराष्ट्रीय संस्करण के सिलसिले में जापान की संसद (डाइट) के सदस्यों, प्रमुख नेताओं, विद्वानों और भारत-जापान मैत्री के समर्थकों को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रतियां भेंट कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
बहराइच 20 जून। बहराइच के कतरनियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य के घने जंगल में 20 जनवरी 2017 में एक 10 साल की लड़की बंदरों के झुंड के साथ पहली बार मिली थी. डरी सहमी यह लड़की इंसानों को देखकर सहम जाती थी. मानव समाज से अनजान इस लड़की के न तो परिवार के बारे में किसी को पता था और न ही किसी रिस्तेदार के बारे में. इस लड़की को नाम दिया गया था मोगली गर्ल. इसे जंगल की बेटी यानी वन दुर्गा की भी उपाधि मिली थी. पूरे देश का ध्यान खींचने वाली इस बच्ची को इलाज के लिए लखनऊ…
बहराइच, 20 जून (ता)। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावा चोरी की एसआईटी जांच के बीच बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप लगा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली के आरोप पर प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बहराइच के जिलाधिकारी से इस प्रकरण की 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का आरोप है कि दरगाह में पिछले 20 वर्ष में करोड़ों का गबन हुआ है। बासित अली ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की…
नई दिल्ली, 20 जून (ता)। अगर आप ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाते हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले दोगुना जुर्माना देना होगा। रेल मंत्रालय ने गत शाम रेलवे एक्ट में किए गए संशोधनों को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही बिना टिकट यात्रा पर लगने वाला न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़कर 500 रुपए हो गया है। यह नियम 20 जून से लागू माना जाएगा।रेल मंत्रालय ने एक दिन पहले 18 जून को देश के सभी रेलवे जोन्स को पत्र भेजकर नए नियमों की जानकारी दी थी। उस समय रेलवे अधिकारियों…
मेरठ 20 जून (प्र)। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हिंदुओं की जड़ गोमाता को इसलिए काटा जा रहा है, ताकि हिंदुओं को जड़ से समाप्त किया जा सके सत्ता में आकर जो लोग गोरक्षा नहीं कर सकते उसको वोट न दें। उन्होंने उपस्थित लोगों को याद दिलाई कि चुनाव के समय अन्य समस्याओं को छोड़कर गोमाता को बचाने वालों को ही वोट करें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का शुक्रवार को गविष्टि यात्रा में मवाना पहुंचने पर स्वागत किया। शांति फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सनातन धर्म की विशेषता है कि कदम भी विचार करने के बाद…
मेरठ 20 जून (प्र)। कचहरी के बाहर और मेरठ कॉलेज के सामने अधिवक्ताओं व कचहरी के स्टाफ के वाहनों की पार्किंग के नाम पर बड़ा खेल किया जा रहा है। कचहरी के चंद वाहन खड़े हो रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में बाहरी वाहनों की पार्किंग कर रोजाना मोटी रकम एकत्र की जा रही है और सीधे तौर पर नगर निगम के राजस्व को चोट पहुंचाई जा रही है। पार्किंग में कई लाइनों में वाहनों को खड़ा कराने से कचहरी के आगे दिनभर जाम लगा रहता है, इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, करीब…
मेरठ, 20 जून (प्र)। एक जामुन विक्रेता का वीडियो सामने आया है। इसमें वह जामुन को जीभ से चाटकर बेचता दिख रहा है। यह घटना डीएम और एसएसपी कार्यालय के पास कमिश्नरी पार्क क्षेत्र में हुई, जहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने इसे ‘जामुन जिहाद’ करार देते हुए आपत्ति जताई है। वीडियो में शाहरुख नामक एक युवक अपने ठेले पर जामुन बेचते हुए उन्हें चाटता हुआ दिखाई दे रहा है। यह ठेला कमिश्नरी पार्क के पास लगता है, जो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों, कचहरी…
