मेरठ 22 जून (प्र)। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर फूल में कैंडल बनाने की आड़ में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में सिलेसिलेवार ब्लास्ट के साथ अचानक आग लग गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और मशक्कत से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई नुकसान न हुआ। बाद में सीओ, नायब तहसीलदार पुलिस, फोरेंसिक और दमकल विभाग की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए कई कुंतल बनी अधवनी आतिशबाजी के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया। टीम ने अधबनी आतिशबाजी, बारुद को…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
मेरठ 22 जून (प्र)। शास्त्रीनगर में दूसरे दिन रविवार को छुट्टी के दिन भी आवास एवं विकास परिषद के बुलडोजर आवासीय भवनों के सेटबैक पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए गरजते रहे। परिषद ने सेक्टर 8, 9, 11, 12 और 13 में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 भवनों के सेटबैक खाली कराए। अवैध रूप से बनी आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया। शनिवार को 20 भवनों के सेटबैक खाली कराए गए थे। दो दिन के अंदर परिषद करीब 60 भवनों के अवैध सेटबैक ध्वस्त कर चुका है। परिषद की बुलडोजर कार्रवाई…
बिजनौर, 22 जून। शहर कोतवाली परिसर में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दुष्कर्म पीड़िता ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे आग बुझाकर युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसपी अभषेक झा ने एएसपी को मामले की जांच सौंपी है। थाना किरतपुर के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती रविवार रात शहर कोतवाली पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोतवाल कक्ष के सामने एक पुलिसकर्मी से बात करने के बाद युवती ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।…
मेरठ 22 जून (प्र)। ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात ढाई बजे कारोबारी रमन जोली के बेटों अमन और नमन ने पुलिसकर्मियों पर कार से हमला कर दिया। दोनों भाई अपनी इनोवा, थार गाड़ी से बीच सड़क स्टंट कर रहे थे। एक दूसरे से गाड़ी ओवरटेक करते हुए जिंदगी-मौत का खेल खेल रहे थे। तभी दोनों ने मिलकर सड़क पर देर रात ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को अपनी गाड़ियों से टक्कर मार दी। कारोबारी के बेटों के वाहनों की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि पुलिस की गाड़ी में टक्कर लगते ही पुलिसवैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 7 पुलिसकर्मी…
नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में लोगों के साथ योग किया. इस दौरान उन्होंने योगा कर रहे प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को फिट रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाने का भी प्रभावी तरीका है. पीएम मोदी ने इस दौरान जो लोग गलत मुद्रा में योगासन कर रहे थे उनकी मुद्रा भी ठीक करवाई. उनके मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को न केवल प्रेरणा मिली, बल्कि योगाभ्यास से जुड़ी कई व्यावहारिक और उपयोगी जानकारियां भी प्राप्त हुईं. पीएम मोदी ने भी कोलकाता…
उत्तराखंड के चंपावत में जिम करते हुए एक पुलिस जवान की मौत हो गई है. जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई. माना जा रहा है हार्ट अटैक की वजह से पुलिस जवान अचानक से जमीन में गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल मौत की क्या वजह थी? यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा, लेकिन जिस तरह से सीसीटीवी फुटेज आया है उससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
महोबा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महोबा में रविवार को 697 करोड़ की 88 परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम ने 12 वर्षों के बाद गोरखगिरि में जाकर भोलेनाथ के दर्शन किए। सीएम ने कहा कि रोपवे यहां बनाने जा रहे हैं, एडवेंचर टूरिज्म के रूप में इसे विकसित करेंगे। महोबा महोत्सव में राष्ट्रीय से जिला स्तर तक प्रतियोगिता होंंगी। आल्हा-ऊदल के शौर्य के प्रतीक अखाड़ों का निर्माण करेंगे। इसकी धरा के अनुरूप महोबा को उसकी पहचान देंगे। सीएम ने कहा, यह ऊर्जा की धरती है। यहां के ग्रेनाइट पत्थर केवल घर-मकान नहीं, राष्ट्र निर्माण में योगदान देती है। वीरांगनाओं…
मेरठ, 22 जून (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा आरकेबी फाउंडेशन व आल इंडिया पेपर्स एसोएिशन आईना के सहयोग से तथा मुख्य संरक्षक श्री राजेन्द्र अग्रवाल एवं संस्थापक अध्यक्ष रवि कुमार बिश्नोई, नेशनल प्रेसीडेंट सुनील डांग की प्रेरणा से पूर्व वर्षाे की भांति इस वर्ष भी 12वां विश्व योग दिवस मनाया गया। आईएमए यूपी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ एमके बंसल की अध्यक्षता तथा एसएमए के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र शर्मा के संचालन में योग दिवस का आयोजन प्रातः 9 बजें से अन्नपूर्णा मंदिर के सभागार में मनाया गया. इस मोके पर जाने माने जिम् प्रशिक्षक व योगाचार्य…
आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में पैदल यात्रियों के घायल या मौत होने पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा पैदल यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए फुटपाथ बनाए गए। जिससे वह वाहनों की चपेट में ना आए लेकिन वर्तमान में फुटपाथों के उपयोग से कोई अनभिज्ञ नहीं है। इसमें सुधार के लिए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस द्वारा दिया गया फैसला कि निर्धारित फुटपाथ पर चलना नागरिकों का मौलिक अधिकार है और सुरक्षित और स्पष्ट रूप से चिन्हित फुटपाथ उपलब्ध कराना सरकार और स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी है महत्वपूर्ण है।एक खबर के अनुसार सड़कों पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा और अधिकारों…
वैज्ञानिक लंबे समय से चिंपैजी, गौरिल्ला और वूटान और जैसे महावानरों का अध्ययन कर रहे हैं। मनुष्य की बुद्धि और उसके विकास क्रम को समझाने के लिए अगर ध्यान से देखें तो इन प्रजातियों में से आम आदमी लंगूर और बंदर के बारे में ही ज्यादा जानता है। लेकिन यह सभी को पता है कि मनुष्य पूर्व में बंदर थे। और उन्हीं में सुधार होते होते वह मनुष्य के रुप में विकास और जनहित के कार्यों को अंजाम देने के लिए शान शौकत से रहने की व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वैसे भी देखें तो भगवान राम के…
