मेरठ, 20 जून (प्र)। अमरनाथ यात्रा सेवा समिति, मेरठ की ओर से अमरनाथ यात्रा के दौरान सेवा के लिए भंडारा संचालन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 जून को खाद्य सामग्री से भरे पांच ट्रकों को मेरठ से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा। समिति अध्यक्ष महेश मित्तल ने बताया कि पहला दल 23 जून को मेरठ से रवाना होगा। बैठक में महामंत्री विशाल गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, मंत्री संजय शर्मा सहित शिव कुमार गोयल आदि रहे।
Author: websitemarketing2019@gmail.com
नई दिल्ली, 20 जून (ता)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बैंकों, परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों (एआरसी) और कर्ज लेने वालों के बीच गहरी मिलीभगत की ओर इशारा करते हुए कहा कि करदाताओं का पैसा लोन के तौर पर दिया जाए और फिर उसे वसूलने के लिए कोई असरदार कोशिश न की जाए, यह मंजूर नहीं है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा कि उसे सिर्फ सार्वजनिक धन के गलत इस्तेमाल की चिंता है, जिसे लोगों की भलाई के लिए खर्च किया जाना चाहिए था।शीर्ष अदालत ने एक याचिका पर केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य…
बिजनौर, 20 जून (ता)। बिजनौर में पीलीडैम वन चौकी के पास प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। यह घटना गुलदार के शव को जलाने की आड़ में हुई, जिससे वन विभाग और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर गाँव उधोवाला के पास एक गन्ने के खेत से एक घायल गुलदार को रेस्क्यू किया गया था। उसे नगीना रेंज की पीलीडैम वन चौकी ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा…
अलीगढ़/चंडौस, 20 जून। चंडौस क्षेत्र में पांच माह पहले मांस से भरी पिकअप पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मांस की सैंपल रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि यह गोवंश का था। चालक ने पूछताछ में बताया कि उसकी सप्लाई खुर्जा की अल हम्द फ्रोजन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (मीट फैक्ट्री) से हुई थी। चालक पहले ही जेल जा चुका है। शुक्रवार को पुलिस ने मीट फैक्ट्री के मालिक हाजी अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। अनवर पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई हैं। उनके समर्थन में बुलंदशहर के तमाम लोग थाने पहुंचे, मगर पुलिस…
शामली 20 जून। जनपद शामली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 19 लोग चार कर्मियों को शौचालय में बंद कर फरार हो गए. इससे हड़कंप मच गया.जानकारी के मुताबिक गांव लिलौन स्थित एक प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्र में 30 युवक उपचार के लिए भर्ती है बृहस्पतिवार देर रात केंद्र की ऊपरी मंजिल पर रह रहे युवकों ने चद्दर से जंगले को खींचकर तोड़ दिया. इसके बाद 19 युवक गली में कूदकर भाग गए. इस दौरा चार कर्मियों को शौचालय में बंद कर दिया गया था. इसकी जानकारी मिलने पर केंद्र संचालक व कर्मचारियों में…
मुंबई, 20 जून (ता)। 6 अक्टूबर 1995 को रिलीज फिल्म ‘बरसात’ से बोलीवुड में अपना पहला कदम रखने वाले बॉबी देओल को इस इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं। अपनी इस जर्नी में बॉबी देओल सफल भी हुए तो एक वक्त उनके करियर में सिर्फ डाउनफॉल ही आता गया। लेकिन नाकामी के उस दौर में वेब सीरीज ‘आश्रम’ के जरिए बॉबी देओल को ओटीटी पर जबर्दस्त कामयाबी मिली। इसके बाद रनबीर कपूर श्की फिल्म श्एनिमलश् (2023) में महज 15 मिनट के किरदार में तो बॉबी देओल ने कमाल ही कर दिखाया।एक्टर बॉबी देओल अनुराग कश्यप के निर्देशन…
अयोध्या 20 जून। श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण की एसआइटी जांच के बीच शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के इंजीनियर रहे प्रयागराज के दीनानाथ वर्मा ने मीडिया में सामने आकर ट्रस्टी डा.अनिल कुमार मिश्र पर चालीस प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सब कुछ जानते हुए भी महासचिव चंपतराय अनजान बने रहे और जमकर लूटखसोट होती रही। जब उन्होंने कमीशनखोरी का विरोध किया, तो उन्हें महासचिव ने नकदी की गणना से जोड़ दिया। विरोध करने पर धमकियां दी जाने लगीं, जिससे आहत होकर उन्होंने अयोध्या छोड़ दी। दीनानाथ वर्मा ने बताया कि उन्हें…
लखनऊ, 20 जून (ता)। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर चंदा विवाद मामले की जांच के लिए एसआईटी सिर्फ दिखावा है। लोगों गुमराह किया जा रहा है। अगर सीएम सच में कार्रवाई करना चाहते हैं तो नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय पर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं।लखनऊ में यूपी कांग्रेस चीफ ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या तब गए, जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उनसे पहले चले गए थे। मैं कल वहां गया था, हनुमानगढ़ी के…
मेरठ, 20 जून (प्र)। दौराला के दादरी गांव स्थित एक आरा मशीन पर काम करते समय सकौती निवासी 45 वर्षीय संजय की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के समय वह नशे की हालत में काम कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल की। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। सकौती निवासी संजय पुत्र विनोद का दादरी गांव में आरा मशीन का कारोबार है। पहले इस कारोबार को उसके पिता विनोद संभालते थे, लेकिन बाद में इसकी जिम्मेदारी संजय के हाथों में आ गई। कहा गया…
मेरठ 20 जून (प्र)। बहसूमा थाना क्षेत्र में सात साल के अंगदवीर की हत्या उसकी मां गुरप्रीत ने अपने प्रेमी अर्पित शर्मा के साथ मिलकर की थी। पुलिस पूरे मामले में 16 जून की रात ही आरोपी अर्पित को अरेस्ट कर चुकी थी अर्पित से हुई पूछताछ और जांच में पता चला कि मां गुरप्रीत भी इस निर्मम हत्याकांड में शामिल है। गुरप्रीत अर्पित शादी करना चाहते थे। जिसमें बेटा अंगदवीर रोड़ा बन रहा था। इसलिए दोनों ने मिलकर अंगद की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया है। उसे जेल भेजने की तैयारी…
