Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जो सत्ता में आकर गोरक्षा नहीं कर सके उसे वोट न दें: अविमुक्तेश्वरानंद
    देश

    जो सत्ता में आकर गोरक्षा नहीं कर सके उसे वोट न दें: अविमुक्तेश्वरानंद

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 20, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 20 जून (प्र)। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हिंदुओं की जड़ गोमाता को इसलिए काटा जा रहा है, ताकि हिंदुओं को जड़ से समाप्त किया जा सके सत्ता में आकर जो लोग गोरक्षा नहीं कर सकते उसको वोट न दें। उन्होंने उपस्थित लोगों को याद दिलाई कि चुनाव के समय अन्य समस्याओं को छोड़कर गोमाता को बचाने वालों को ही वोट करें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का शुक्रवार को गविष्टि यात्रा में मवाना पहुंचने पर स्वागत किया।

    शांति फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सनातन धर्म की विशेषता है कि कदम भी विचार करने के बाद रखते हैं, जो कर्म करते हैं उसी से पाप पुण्य उत्पन्न होता है इसलिए जो भी काम करें सोच-विचार कर ही करें। उन्होंने कहा कि पहले राजा अपने वचन पर अडिग रहते थे लेकिन आज के राजा पहले कहते हैं खाते में 15 लाख आएगा, अच्छे दिन आने वाले हैं। यही सोचकर आपने भी बटन दबा दिया। शंकराचार्य ने कहा कि हमारे मुंह से जो निकले वह सत्य ही निकलना चाहिए। गाय को बेचना बड़ा पाप है संसार का सबसे बड़ा धन गो धन है, वहीं आज खतरे में है उन्होंने कहा कि आप उनकी संतानें हैं जो सिर कटाने से भी पीछे नहीं हटे। जड़ काटने से ही पेड़ समाप्त होता है। हिंदू धर्म की जड़ गोमाता है, इसलिए उसको काटा जा रहा है। जब गोरक्षा नहीं कर पाओगे तो हिंदू भी नहीं रहोगे। यदि नहीं चेते तो गाय भी जुरासिक पार्क में ही देख पाओगे गाय को बचाने के लिए बड़े कदम उठाने होंगे।

    जड़ ज्योतिष पीठाधीश्वर ने किया गो सेवा का आह्वान
    प्रदेश की विधानसभाओं में निकाली जा रही यात्रा के क्रम में ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंचे। उनका रात्रि विश्राम काली पलटन सड़क स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में हुआ शुक्रवार प्रातः उन्होंने ध्यान, पूजन और आध्यात्मिक अनुष्ठान किए। इसके उपरांत उन्होंने मां शाकंभरी देवी मंदिर और मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। शंकराचार्य ने गोसेवा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है गो सेवा से समाज प्राचीन जीवन पद्धति की ओर लौट सकता है।

    गाय को माता का दर्जा देने वाले को ही दें वोट
    दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित विस्तारा बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की यात्रा का गुलशन किशोर चौहान के नेतृत्व में समर्थकों ने स्वागत किया स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए। अच्छे संस्कार वाला व्यक्ति प्रसन्नचित्त रहता है, जबकि नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति हमेशा तनाव में रहता है। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना या किसी से वोट मांगना नहीं है। कहा कि देश की आजादी के बाद से अब तक किसी भी सरकार ने गाय को विधिक रूप से गो माता का दर्जा नहीं दिया। चाहे सरकार किसी की भी रही हो।

    meerut news meerut report Shankaracharya Avimukteshwaranand tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.