Author: websitemarketing2019@gmail.com

मेरठ, 28 जुलाई (प्र)। बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने कहा कि बहुजन समाज सहित सर्वसमाज के हित में बसपा की सरकार बनाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी मेहनत से जुट जाएं, ताकि पांचवीं बार बहन मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके।गत दिवस बसपा की मेरठ मंडल की बैठक फूलबाग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर के बाद विधानसभा बूथों में हुए बदलावों के मद्देनजर चल रहे बूथ कमेटी के पुनर्गठन कार्य की समीक्षा करना…

Read More

किसी भी व्यक्ति को सम्मान मिलना या दूसरे शहर में उसका स्वागत होना उसके परिवार के साथ समाज के लिए गौरव की बात हुआ करती थी। लेकिन अब जबसे धार्मिक स्थानों के चंदे में चोरी और अनेक कमियां उजागर होने लगी हैं तथा आर्थिक अपराधियों का सम्मान बड़े बैनरों द्वारा किया जाने लगा है अथवा टैक्स चोरी व सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बेचने अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वालों की संस्थानों वीआईपी और जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों में जाना बढ़ा है तब से सारे सम्मानों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताते चलें कि पूर्व में किसी भी कार्यक्रम में…

Read More

लखनऊ 28 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। शासन की ओर से 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ, जिसमें तरुण गाबा, अनूप कुमार सिंह, जोगेन्द्र कुमार का नाम भी शामिल है। आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची नीचे दी गई है। तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अशोक मुथा डीजी फायर सर्विस बनाए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, आईपीएस मधुर अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं बनाया गया है। अमरेन्द्र कुमार सेंगर को पुलिस आयुक्त, लखनऊ से…

Read More

मेरठ, 28 जुलाई (प्र)। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के चयन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कहा कि एनसीसी केवल वर्दी पहनने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और देशभक्ति का संस्कार देने वाली जीवनशैली है। प्रधानाचार्य प्रभात गुप्ता, सीनियर जीसीआई संध्या सिंह, जेसीओ रामानंद कुशवाहा, लेफ्टिनेंट वंदना सिंह और लेफ्टिनेंट उमेश कुमार रहीं।

Read More

मेरठ, 28 जुलाई (प्र)। गत दिवस कलक्ट्रेट परिसर का नजारा बदला-बदला नजर आया। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौहत्या निषेध हेतु केंद्रीय कानून बनाए जाने की मांग को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सैकड़ों की संख्या में गौ प्रेमी और जिले के विभिन्न कोनों से पहुंचे लोग कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। इस दौरान रास्ते में जो भी मिला, वह भी इस यात्रा में साथ हो लिया।कलक्ट्रेट पहुंचे लोग हाथ में ढोल, मंजीरे और अन्य वाद्य यंत्र लेकर नाचते, गाते और झूमते हुए नजर आए। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ गोमाता के पूजन, शंखनाद एवं श्री राम जय…

Read More

मेरठ 28 जुलाई (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। एक रूपया एक ईंट का प्रचलन अपने समय में शुरू कर दुनिया के सबसे पहले समाजवादी महाराजा अग्रसेन जी के प्रतिष्ठित और गौरवशाली नाम से बने श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के चार पदाधिकारियों रियल स्टेट से संबंधित जेपी अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल शहर के जानेमाने व्यक्तियों में शुमार अश्वनी गुप्ता व राजेश गोयल के द्वारा अपने अपने पदों से दिये गये इस्तीफे के अनेकों कारण हो सकते हैं लेकिन जानकारों के अनुसार यह अहम का मुद्दा ज्यादा बन गया और अब गत सांय को हुई अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की बैठक…

Read More

मेरठ, 28 जुलाई (प्र)। बिजली समस्याओं को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी सपा के जनप्रतिनिधि लगातार ऊर्जा निगम के अफसरों को घेर रहे हैं। गत दिवस मेरठ शहर सीट से सपा विधायक रफीक अंसारी बिजली संकट और बुनकरों की समस्याओं को लेकर पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से मिले। उन्होंने समस्याओं को जल्द दूर कराने की मांग की।बीते दिवस सर्किट हाउस में भाजपा सांसद अरुण गोविल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज आदि ने जिला प्रशासन व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जनप्रतिनिधियों ने सीधे तौर पर…

Read More

मेरठ 28 जुलाई (प्र)। परतापुर स्थित न्यू टाउनशिप खाके के लिए सोमवार को तीन कंपनियों ने अपनी-अपनी परिकल्पना रखी। इन कंपनियों ने टाउनशिप में स्कूल, खेलकूद व अन्य सुविधाओं का अपना विजन साझा किया। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय मीना के सामने यह प्रस्तुतीकरण हुआ। वित्तीय प्रक्रिया के बाद किसी एक कंपनी को नियुक्त किया जाना है।294 हेक्टेयर जमीन पर 31 सेक्टर बनाकर यह न्यू टाउनशिप विकसित होनी है। मेडा ने अभी तक 156हेक्टेयर जमीन किसानों से खरीदी है। शेष भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी जारी है। दिवाली तक पहले चरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य था जो…

Read More

नई दिल्ली, 28 जुलाई (ता)। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक को 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक यानी पॉलीमर नोट लाने की मंजूरी दे दी है। गत दिवस पॉलीमर नोटों के संबंध में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में जानकारी दी। वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि शुरुआत में ट्रायल के तहत 10 और 20 रुपये के एक-एक अरब नोट आएंगे। सफल होने पर बाकी श्रेणी के भी ऐसे नोट आ सकते हैं। डिजिटल भुगतान पर इसका क्या असर होगा, इसका आकलन पॉलीमर नोट जारी होने के बाद ही किया जा सकेगा। सरकार ने स्पष्ट किया…

Read More

मेरठ 28 जुलाई (प्र)। एक ही मंडप, एक ही मंच और 116 नए जीवन की नई शुरुआत छोटा मवाना स्थित भगवती गार्डन सोमवार को खुशियों, मंगल गीतों और शुभकामनाओं का साक्षी बना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के जरिए 116 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरूआत की। जिला प्रशासन की देखरेख में हुए इस आयोजन में 67 हिंदू और 49मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और गरीब परिवारों को सम्मान के साथ विवाह का अवसर देने की सरकारी पहल को भी मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर…

Read More