Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»महाराजा अग्रसेन सेवा ट्रस्ट, इस्तीफा पास होने की चर्चा, विनीत शारदा को सवारी के संयोजक पद से भी हटाया
    देश

    महाराजा अग्रसेन सेवा ट्रस्ट, इस्तीफा पास होने की चर्चा, विनीत शारदा को सवारी के संयोजक पद से भी हटाया

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 28, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 28 जुलाई (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। एक रूपया एक ईंट का प्रचलन अपने समय में शुरू कर दुनिया के सबसे पहले समाजवादी महाराजा अग्रसेन जी के प्रतिष्ठित और गौरवशाली नाम से बने श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के चार पदाधिकारियों रियल स्टेट से संबंधित जेपी अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल शहर के जानेमाने व्यक्तियों में शुमार अश्वनी गुप्ता व राजेश गोयल के द्वारा अपने अपने पदों से दिये गये इस्तीफे के अनेकों कारण हो सकते हैं लेकिन जानकारों के अनुसार यह अहम का मुद्दा ज्यादा बन गया और अब गत सांय को हुई अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की बैठक में कोई निर्णय न हो पाने का सीधा सीधा मतलब है कि दोनों में से कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं है। अब तो ट्रस्ट के द्वारा निकलने वाली सवारी के संयोजक पद से भी विनीत शारदा को हटा दिया गया है।

    गिरीश बंसल का कहना है कि हमारा ट्रस्ट रजिस्टर है और हर काम नियम से होता है और इससे हटकर कोई काम नहीं होने देंगे। वैसे कई वैश्य समाज के प्रमुख लोगों का मानना है कि यह समाज के हित में एक अच्छी संस्था है इसलिए कुछ लोगों को बैठकर इस गतिरोध को सम्मानजनक रूप से समाप्त कराना चाहिए। यह भी बताया जा रहा है कि जो संपत्ति की डीड हुई है उस पर भी कुछ लोगों को एतराज है क्योंकि चर्चा है कि उसमें शुरू से लेकर अंत तक ऐसी व्यवस्था है गिरीश बंसल और या उनके परिवार का कोई व्यक्ति इस पद पर बना रहेगा। असलियत तो वो ही जानते है जिसने डीड पढ़ी या संविधान। जिस ब्रोसर को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ। इसके बारे में भी दोनों की अपनी अपनी राय है।

    इस्तीफा देने वालों के सिपेसालार का कहना है कि ब्रोसर की कॉपी भेजी गई जिस पर लिखा था कोई सुझाव हो तो बता दें। लेकिन गिरीश बंसल ग्रुप का कथन है कि हर काम सहमति से होना चाहिए था। और छपवाने से पहले प्रूफ दिखाना चाहिए था जो नहीं दिखाया गया। वैसे कुछ सूत्रों का कहना है कि इस्तीफे पास हो गये मगर कुछ का कथन था कि एक बार कोशिश की जाएगी नाराजों को मनाने के लिए मगर क्योंकि इस्तीफा देने वाले चारों ही व्यक्ति सूझबूझ वाले व्यक्ति है और जैसे की देखने को मिला है कि इनके द्वारा हर निर्णय सोच समझकर किया जाता है। आगे क्या होगा यह तो समय ही बतायेगा।

    meerut news meerut report Shri Agrasen Sewa Trust Meerut tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.