लखनऊ, 29 जुलाई (ता)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गत दिवस एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने प्रदेश के हर सियासी गलियारे में हलचल तेज कर दी है। दरअसल, लखनऊ के लालबाग स्थित नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से अचानक नीचे गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की दर्दनाक मौत हो गई।हजरतगंज में गत दिवस करीब दो बजे मदेयगंज के खदरा निवासी दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री नानकदीन भुरजी (55) ने नए विधायक आवास की सात मंजिल से कूद कर जान दे दी। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
मेरठ, 29 जुलाई (प्र)। दसवीं के बाद आईटीआई में प्रवेश लेने वाले मेरठ के छात्र अब गाड़ियों के पुर्जों की वर्चुअल डिजाइनिंग सीख सकेंगे। मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल और ऑटोमेशन भी छात्रों को पढ़ने को मिलेगा। इन दोनों ट्रेड में इसी सत्र से प्रवेश होंगे। प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। राज्य स्तर से जारी होने वाली मेरिट से ही इन दोनों ट्रेड में प्रवेश मिल पाएगा। आईटीआई साकेत में शुरू हो रही इन दोनों ट्रेड से छात्रों को नए क्षेत्र में प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।छात्रों को प्रशिक्षण लिए टाटा टेक्नोलॉजी ने अपनी मशीनें स्थापित की हैं। इन मशीनों पर…
मेरठ/मुजफ्फरनगर, 29 जुलाई (प्र)। शहर में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली है. यहां मेरठ के रहने वाले दो दोस्त, जिसमें एक हिंदू और दूसरा मुस्लिम है, 251 लीटर जल की कांवड़ लेकर गुजरते मिले। दोनों दोस्त हरिद्वार से लौट रहे थे और उन्हें वापस जल चढ़ाने मेरठ जाना था। दोनों दोस्तों ने कहा कि वे आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए ये कांवड़ लेकर निकले हैं. लोगों ने ये देखा तो उनका स्वागत करने के साथ ही हौसला भी बढ़ाया।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली है। मेरठ के रहने…
लखनऊ, 29 जुलाई (ता)। गाजीपुर में लाइसेंस पर क्रय विक्रय किए गए रायफल की पत्रावली गायब कराने के आरोप में पुलिस ने गत दिवस सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ तीसरी बार प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही तत्कालीन शस्त्र लिपिक गौरीशंकर लाल और सुग्रीव तिवारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। लगातार हो रही कार्रवाई से सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है।एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि मुख्तार अंसारी (वर्तमान में मृत) एवं परिजनों को निर्गत शस्त्रों की वर्तमान स्थिति, आईएस 191 गैंग के सदस्यों एवं सहयोगियों द्वारा लिए गए 51 शस्त्र लाइसेंसों पर क्रय विक्रय…
मेरठ, 29 जुलाई (प्र)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मेरठ का चुनावी नक्शा बदलता नजर आ रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में करीब पांच लाख की कमी दर्ज हुई है। इसका सीधा असर मतदान व्यवस्था पर भी पड़ा है। अब जिले 108 मतदान बूथ कम कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी सात विधानसभा क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन कर नए बूथों का प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दिया है। अंतिम मंजूरी भारत निर्वाचन आयोग देगा।एसआईआर अभियान के दौरान मेरठ में मतदाताओं की संख्या 26.99…
मेरठ, 29 जुलाई (प्र)। भारतीय डाक कर्मचारी संघ द्वारा महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत गत दिवस प्रवर अधीक्षक डाकघर, मेरठ मंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर डाक कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार एवं डाक विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में डाक एवं ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार बढ़ते कार्यभार और लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली के कारण कर्मचारियों का शोषण हो रहा है, जिसे तत्काल प्रभाव से समाप्त किया…
नई दिल्ली, 29 जुलाई (ता)। दिल्ली हाई कोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को बंद करने का आदेश दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने गत दिवस कहा कि नियमों का लगातार उल्लंघन करने के कारण बैंक का लाइसेंस पहले ही रद किया जा चुका था, और यह आदेश बैंक को बंद पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड करने की प्रक्रिया का आखिरी चरण है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने 8 जुलाई और 22 जुलाई, 2026 के आदेशों के जरिए, बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 और कंपनीज एक्ट, 2013 के प्रावधानों के तहत पेटीएम पेमेंट्स…
आगरा, 29 जुलाई (ता)। शहर में एक ऐसा भी इंटर कॉलेज है, जहां कभी 800 बच्चे हुआ करते थे मगर अब सिमट कर 11 हो गए हैं। यह केवल उपस्थिति नहीं बल्कि कागजों में भी इतने ही नामांकन हैं। केवल यही नहीं, इन्हें पढ़ाने के लिए भारी-भरकम फौज में कुल 11 शिक्षक हैं यानी एक विद्यार्थी पर एक बात सुनने में भले अजीब लगे लेकिन है हकीकत, हम बात कर रहे हैं जाट हाउस राजामंडी स्थित महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज की।गत दिवस पड़ताल में इन 11 नामांकित बच्चों में से भी एक भी स्कूल में नहीं दिखा। स्कूल खुला था,…
प्रयागराज, 29 जुलाई (ता)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि बालिग अपनी मर्जी से शादी करता है तो अपराध नहीं है। ऐसे मामलों में पुलिस को हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है। इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति जेजे मुनीर व न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने भदोही निवासी जोड़े की याचिका पर अपहरण से संबंधित एफआईआर रद्द कर दी। साथ ही पुलिस और युवती के पिता पर जुर्माना लगाया है। जोड़े ने अपहरण के आरोप में सुरियावां थाने में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने व गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। उनका कहना था कि दोनों बालिग हैं और प्रेम संबंध…
नई दिल्ली 29 जुलाई। दिग्गज एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील आनंद अब इस दुनिया में नहीं रहे। 70 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके परिवार ने मंगलवार, 28 जुलाई को इस दुखद खबर की जानकारी दी। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है, जिसे उनकी भतीजी ने भी कंफर्म किया ।सुनील आनंद ने भी कई फिल्में की लेकिन उन्हें पिता जैसी सफलता नहीं मिली। परिवार की ओर से देव आनंद की भतीजी जीना नारंग ने एक भावुक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि परिवार गहरे दुख में है और इस मुश्किल समय में लोगों…
