Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दस बीस रुपये के बाद 50, 100, 200, और 500 के प्लास्टिक के नोट भी आ सकते हैं
    • कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : मुनकाद अली
    • हम महाराजा अग्रसैन राम मनोहर लोहिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को नजरअंदाज कर कब तक आर्थिक अपराधियों को सम्मानित कर गौरवान्वित करते रहेंगे
    • यूपी पुलिस में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले
    • एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के चयन समारोह का आयोजन
    • गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन व प्रार्थना पत्र सौंपा
    • महाराजा अग्रसेन सेवा ट्रस्ट, इस्तीफा पास होने की चर्चा, विनीत शारदा को सवारी के संयोजक पद से भी हटाया
    • विधायक ने उठाईं बुनकरों की समस्याएं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन व प्रार्थना पत्र सौंपा
    न्यूज़

    गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन व प्रार्थना पत्र सौंपा

    adminBy adminJuly 28, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 28 जुलाई (प्र)। गत दिवस कलक्ट्रेट परिसर का नजारा बदला-बदला नजर आया। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौहत्या निषेध हेतु केंद्रीय कानून बनाए जाने की मांग को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सैकड़ों की संख्या में गौ प्रेमी और जिले के विभिन्न कोनों से पहुंचे लोग कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। इस दौरान रास्ते में जो भी मिला, वह भी इस यात्रा में साथ हो लिया।
    कलक्ट्रेट पहुंचे लोग हाथ में ढोल, मंजीरे और अन्य वाद्य यंत्र लेकर नाचते, गाते और झूमते हुए नजर आए। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ गोमाता के पूजन, शंखनाद एवं श्री राम जय राम जय जय राम विजय मंत्र के सामूहिक जप के साथ हुआ। इसके उपरांत गौभक्त झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड और भजन-कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासनिक प्रार्थना-यात्रा निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रार्थना-यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूप, गोमाता की झांकी तथा अभियान के अंतर्गत संकलित हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति से जुड़े लोगों के अनुसार लगभग 6 महीने से देश भर के संतों, गौसेवकों और गौभक्तों के नेतृत्व में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ संचालित किया जा रहा है। अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत मेरठ सहित देश के सभी जिलों में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र व ज्ञापन सौंपे गए।

    A memorandum and a formal request were submitted Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दस बीस रुपये के बाद 50, 100, 200, और 500 के प्लास्टिक के नोट भी आ सकते हैं

    July 28, 2026

    कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : मुनकाद अली

    July 28, 2026

    हम महाराजा अग्रसैन राम मनोहर लोहिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को नजरअंदाज कर कब तक आर्थिक अपराधियों को सम्मानित कर गौरवान्वित करते रहेंगे

    July 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.