Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»विधायक ने उठाईं बुनकरों की समस्याएं
    न्यूज़

    विधायक ने उठाईं बुनकरों की समस्याएं

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 28, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 28 जुलाई (प्र)। बिजली समस्याओं को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी सपा के जनप्रतिनिधि लगातार ऊर्जा निगम के अफसरों को घेर रहे हैं। गत दिवस मेरठ शहर सीट से सपा विधायक रफीक अंसारी बिजली संकट और बुनकरों की समस्याओं को लेकर पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से मिले। उन्होंने समस्याओं को जल्द दूर कराने की मांग की।
    बीते दिवस सर्किट हाउस में भाजपा सांसद अरुण गोविल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज आदि ने जिला प्रशासन व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जनप्रतिनिधियों ने सीधे तौर पर बिजली संकट के लिए विद्युत अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था।
    कैंट विधायक अमित अग्रवाल लगातार पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता से बिजली समस्याओं को लेकर बैठक कर रहे हैं। इससे पहले सपा विधायक अतुल प्रधान, किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने भी पीवीवीएनएल मुख्यालय को घेरा था। अब गत दिवस सपा के शहर विधायक रफीक अंसारी के नेतृत्व में बुनकरों ने पीवीवएनएल एमडी रवीश गुप्ता से मुलाकात की।
    विधायक ने कहा कि प्रदेश में 2006 से पावरलूम बुनकरों को फ्लैट रेट पर विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। वर्तमान सरकार द्वारा उसमें संशोधन किया गया। इसमें पावरलूम बुनकर को दो कैटेगरी में बांट दिया गया। इसमें शटल लैस मशीन वाले बुनकरों को इस लाभ से अलग कर दिया गया। शटललेस वाले बुनकरों को भी योजना का लाभ दिलाया जाए। बुनकरों का लोड अधिक बताकर उनका आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पावरलूम बुनकरों के कनेक्शन आसानी से परमानेंट डिस्कनेक्शन (पीडी) किए जाए। बुनकरों को नए कनेक्शन आसानी से दिए जाए। इसके अलावा शहर में नए पोल, नई लाइन और ट्रांसफार्मर लगवाने की भी मांग की। एमडी ने समस्याओं का हल कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नूर आलम, मुस्तफा अंसारी, शाहिद हलवान, ताहिर अंसारी, आस मोहम्मद, रहीसुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

    Meerut MLA raises weavers' issues. tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.