Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»तीन कंपनियों ने रखा न्यू टाउनशिप का खाका, क्यूसीबीएस से होगा चयन
    देश

    तीन कंपनियों ने रखा न्यू टाउनशिप का खाका, क्यूसीबीएस से होगा चयन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 28, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 28 जुलाई (प्र)। परतापुर स्थित न्यू टाउनशिप खाके के लिए सोमवार को तीन कंपनियों ने अपनी-अपनी परिकल्पना रखी। इन कंपनियों ने टाउनशिप में स्कूल, खेलकूद व अन्य सुविधाओं का अपना विजन साझा किया। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय मीना के सामने यह प्रस्तुतीकरण हुआ। वित्तीय प्रक्रिया के बाद किसी एक कंपनी को नियुक्त किया जाना है।
    294 हेक्टेयर जमीन पर 31 सेक्टर बनाकर यह न्यू टाउनशिप विकसित होनी है। मेडा ने अभी तक 156हेक्टेयर जमीन किसानों से खरीदी है। शेष भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी जारी है। दिवाली तक पहले चरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य था जो अभी दूर है मेडा ने परियोजना की चयन प्रक्रिया को अगले चरण में पहुंचाने का दावा किया है।

    मास्टर प्लानिंग व विस्तृत परियोजना तैयार करने के लिए शॉर्टलिस्ट की गई कंपनियों ने प्रस्तुति दी। उपाध्यक्ष संजय मीना की अध्यक्षता में मूल्यांकन समिति ने कंपनियों का विस्तृत मूल्यांकन किया। समिति ने उनके तकनीकी अनुभव, कार्यशैली और प्रस्तावित विकास मॉडल पर विचार किया।

    मेडा के अनुसार नगिया एंड कंपनी एलएलपी, मेनहार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और आईक्यूटी प्राइवेट लिमिटेड ने प्रस्तुति दी है। उक्त समिति अब इन तीनों कंपनियों का तकनीकी और गुणवत्ता संबंधी मानकों पर मूल्यांकन करेगी।
    चयन प्रक्रिया क्वालिटी एंड कॉस्ट बेस्ट सेलेक्शन (क्यूसीबीएस) प्रणाली के तहत पूरी होगी। मूल्यांकन में प्रस्तुतीकरण के लिए 30 अंक निर्धारित हैं अनुभव और तकनीकी दक्षता के लिए 70 अंक रखे गए हैं। दोनों मानकों पर प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

    प्रस्तावित विकास मॉडल
    प्रस्तुतीकरण के दौरान कंपनियों ने टाउनशिप में आवासीय, व्यावसायिक और सार्वजनिक सुविधाओं की अपनी परिकल्पना समिति के सामने रखी। इसमें नगर नियोजन के अनुरूप चौड़ी सड़कें और हरित क्षेत्र शामिल हैं। पार्क, जल निकासी व्यवस्था और सामाजिक सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं। संस्थागत, वाणिज्यिक कॉरिडोर और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर दिया गया। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समग्र विकास मॉडल तैयार किया जाएगा।

    meerut news meerut report new township tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.