प्रयागराज 28 जुलाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि कोई पुरुष अपनी पहली शादी की बात छिपाकर धोखे से दूसरी शादी करता है तो वह कानून का फायदा उठाकर महिला को भरण-पोषण देने से मना नहीं कर सकता. न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद ने मथुरा फैमिली कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल दो अलग-अलग आपराधिक पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. मामले के अनुसार, मोनिका उर्फ सत्यवती का विवाह 12 दिसंबर 2016 को राजस्व विभाग में लेखपाल के पद पर कार्यरत मनोज कुमार उर्फ बबलू के साथ हुआ था. बाद में महिला को पता चला कि मनोज…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
नई दिल्ली, 28 जुलाई (ता)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने गत दिवस चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार छात्रों को राहत नहीं मिली, तो वह फिर से आंदोलन शुरू करेगी।पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि सरकार ने समझौता तोड़ा है। बिहार और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। दिल्ली में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी नेता आशुतोष रांका, सौरव दास के साथ एडवोकेट कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मेरा रोल इस पार्टी के कानूनी मसलों में मदद करना है। सीजेपी ने…
मेरठ 28 जुलाई (प्र)। कसेरूखेड़ा नाले के कुप्रबंधन – अनदेखी की वजह से आसपास की दर्जनभर कालोनियों के लिए उपजी समस्याओं पर शासन ने संज्ञान लिया है। प्रमुख सचिव नगर विकास और आवास एवं शहरी नियोजन पी. गुरु प्रसाद ने कसेरूखेड़ा नाला किनारे स्थित खटकाना आजाद नगर मुहल्ले में सीवर लाइन डालने के अटके कार्य, मवाना रोड पुल के टनल के प्लेटफार्म को नाले की तलहटी से ऊंचा बनाए जाने और डिफेंस कालोनी में जलभराव की समस्या को लेकर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से रिपोर्ट तलब की। बताया गया कि खटकाना- आजाद नगर में डेढ़ वर्ष से अटके सीवर लाइन…
सरधना 28 जुलाई (प्र)। जिन टीचरों के भरोसे सीएम योगी सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने व बच्चों का भविष्य बेहतर बनाना चाहते हैं, उन टीचरों की कार्यप्रणाली देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यूं तो सरकारी स्कूलों में टीचरों के रेगुलर न आने और न पढ़ाने का आरोप लगता रहा है। सरकारी विद्यालयों में व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। सरधना बहादरपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक एक मासूम को क्लास में बंद कर चले गए। मासूम बच्ची कई घंटे तक बंद क्लास में तड़पती रही। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी…
मुंबई, 28 जुलाई (ता)। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने गत दिवस आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा कि परीक्षा में उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिलने से वह मानसिक तनाव में थी और डॉक्टर बनने का उसका सपना अधूरा रह गया।परिवार के अनुसार घटना से पहले छात्रा अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर उसकी मां ने दरवाजा खोला, जहां वह मृत मिली।नीट एग्जाम में हुई गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)…
मेरठ 28 जुलाई (प्र)। जागृति विहार एक्सटेंशन में सोमवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने कार्रवाई को अलग पहचान दे दी। बुलडोजर जैसे ही अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचा, लोगों ने सवाल उठाया कि नियम अगर आम लोगों पर लागू हैं तो विभाग के कर्मचारी पर भी होने चाहिए। विरोध के बीच एक महिला ने आवास विकास के कर्मचारी के मकान का मुद्दा उठाया। इसके बाद अधिशासी अभियंता अभिषेक राज खुद मौके पर पहुंचे और जांच कर कर्मचारी के मकान पर भी नियम विरुद्ध बने हिस्से को तुड़वा दिया। इसके बाद लोगों में चर्चा रही कि इस बार कार्रवाई…
मेरठ 28 जुलाई (प्र)। कांवड यात्रा के लिए यातायात डायवर्जन प्लान लागू होने के दौरान शहर व देहात क्षेत्र में मुख्य मार्गों के डिवाइटर कट बंद रहेंगे। इससे हल्के व दोपहिया वाहनोंका आवागमन भी प्रभावित होगा लोगों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों और निर्धारित कटों का प्रयोग करने की सलाह दी है। एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शहर से एनएच-58, दिल्ली रोड और गढ़ रोड पर जाने वाले वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।कांवडियों से पारंपरिक रास्तों का प्रयोग करने की अपील की गई है। किसी भी समस्या के लिए केंद्रीय कमांड…
रामपुर, 28 जुलाई। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन को प्रशासनिक और कानूनी मोर्चे पर फिलहाल बड़ी राहत मिली है। मंडलायुक्त कोर्ट ने यूनिवर्सिटी कैंपस के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश पर सोमवार को अंतरिम रोक लगा दी है।अदालत के इस रुख के बाद आरडीए उपाध्यक्ष का ध्वस्तीकरण आदेश फिलहाल निष्प्रभावी हो गया है, जिससे विवि परिसर में फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई पर विराम लग गया है। आरडीए ने जारी किया था नोटिसरामपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय अवर अभियंता ने 28 जून को वाद दर्ज कर मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के सचिव और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार…
मेरठ 28 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा के लिए मेरठ पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग , दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) और कांवड़ यात्रा नहर पटरी (चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग) पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था 29 जुलाई रात 12 बजे से 12 अगस्त तक लागू की जा सकती है। पांच अगस्त रात से 12 अगस्त रात तक दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-मेरठ की दिशा में यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर आने वाले वाहनों का भी रूट परिवर्तित किया…
नई दिल्ली, 27 जुलाई (ता)। दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए गए विशेष जांच अभियान में बड़ी खामियां उजागर हुई हैं। ‘बाल संरक्षण माह’ पहल के तहत शहर भर में की गई जांच के दौरान 774 स्कूलों में सुरक्षा से जुड़ी खामियां पाई गई हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या प्राइवेट स्कूलों की है। एलजी टीएस सिंह संधू और सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर 13 से 24 जुलाई के बीच कुल 1,677 स्कूलों में जांच अभियान चलाया गया था। जांच राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर), दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) और पाक्सो अधिनियम के…
