Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी पुलिस में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले
    • एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के चयन समारोह का आयोजन
    • गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन व प्रार्थना पत्र सौंपा
    • महाराजा अग्रसेन सेवा ट्रस्ट, इस्तीफा पास होने की चर्चा, विनीत शारदा को सवारी के संयोजक पद से भी हटाया
    • विधायक ने उठाईं बुनकरों की समस्याएं
    • तीन कंपनियों ने रखा न्यू टाउनशिप का खाका, क्यूसीबीएस से होगा चयन
    • केंद्र सरकार ने आरबीआई को 10 व 20 रुपये के पॉलीमर नोट लाने की मंजूरी दी
    • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सात जन्मों के बंधन में बंधे 116 जोड़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सात जन्मों के बंधन में बंधे 116 जोड़े
    देश

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सात जन्मों के बंधन में बंधे 116 जोड़े

    adminBy adminJuly 28, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 28 जुलाई (प्र)। एक ही मंडप, एक ही मंच और 116 नए जीवन की नई शुरुआत छोटा मवाना स्थित भगवती गार्डन सोमवार को खुशियों, मंगल गीतों और शुभकामनाओं का साक्षी बना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के जरिए 116 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरूआत की। जिला प्रशासन की देखरेख में हुए इस आयोजन में 67 हिंदू और 49मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और गरीब परिवारों को सम्मान के साथ विवाह का अवसर देने की सरकारी पहल को भी मजबूत संदेश दिया।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है और सरकार ऐसे परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि योजना के जरिए प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इसमें कन्या के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 764 हजार भेजे जाएंगे। इसके अलावा 21 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री और 15 हजार विवाह समारोह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। इस सामूहिक विवाह समारोह में हस्तिनापुर, खरखौदा, माहरा मवाना परीक्षितगढ़, रजपुरा, बहसूमा किठौर, फलावदा और शाहजहांपुर क्षेत्र के पात्र जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। आयोजन में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों, सभी संबंधित खंड विकास अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।

    29 जुलाई को फिर सजेगा सामूहिक विवाह का मंडप
    जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील निह ने बताया कि योजना के जरिए अगला सामूहिक विवाह समारोह 29 जुलाई को अवतार फार्म हाउस, कुराली जानी) में आयोजित किया जाएगा। पात्र एवं इक परिवार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वेबसाइट ( सीएमएसबीवाई डॉट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यूपीएसडीसी डॉट जीओवी डॉट इन पर अधिक से अधिक पत्र परिवारों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

    Chief Minister's Mass Marriage Scheme meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी पुलिस में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

    July 28, 2026

    एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के चयन समारोह का आयोजन

    July 28, 2026

    गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन व प्रार्थना पत्र सौंपा

    July 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.