Author: websitemarketing2019@gmail.com

नई दिल्ली, 28 जुलाई (ता)। देश में अरबपतियों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में कम से कम चार गुणा बढ़ी है। इस बात का पता गत दिवस लोकसभा में वित्त मंत्रालय की तरफ से दिए गए एक जवाब से चलता है जिसमें कहा गया है कि पिछले पांच वर्षों में देश में 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक की सकल आय रिपोर्ट करने वाले व्यक्तियों की संख्या लगभग चार गुना बढ़ गई है।वित्त राज्य मंत्री पकंज चौधरी के अनुसार, आयकर रिटर्न में 100 करोड़ रुपये या अधिक की सकल आय बताने वाले व्यक्तियों की संख्या जहां निर्धारण वर्ष 2021-22 में…

Read More

फरीदाबाद, 28 जुलाई (ता)। खेड़ी पुल थाना पुलिस की कथित प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर 60 वर्षीय बिजलीकर्मी ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार सीधे तौर पर खेड़ी पुल थाना प्रभारी को ठहराया है।घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल से शव को पुलिस आयुक्त कार्यालय ले जाने की चेतावनी देते हुए जमकर विरोध जताया। पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए। मृतक की पहचान…

Read More

नई दिल्ली 28 जुलाई। कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई के कारण नौकरियां घटने की आशंकाओं के बीच अब कई बड़ी वैश्विक कंपनियों के रुख में बदलाव दिख रहा है। एआई में भारी निवेश के बावजूद उन्हें महसूस हुआ है कि केवल तकनीक के भरोसे कारोबार चलाना आसान नहीं है। यही वजह है कि ये कंपनियां फिर से भर्ती बढ़ाने की तैयारी में हैं। भारत में भी यह बदलाव देखने को मिल सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट, सीएसएक्स और बूज एलन हेमिल्टन समेत अन्य वैश्विक कंपनियां पिछले डेढ़ साल की सुस्ती के बाद फिर से नए…

Read More

मुंबई, 28 जुलाई (ता)। बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उनके खिलाफ अपलोड किए गए मानहानिकारक डीपफेक और एआई से तैयार किए गए पोस्ट को लेकर मेटा, एक्स, गूगल समेत अन्य के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर करने की गत दिवस अनुमति दे दी। गडकरी ने अपने वाद में दावा किया है कि एथेनॉल मिश्रित ईंधन के मुद्दे को लेकर इंटरनेट पर कई फर्जी, एआई-जनित और मानहानिकारक सामग्री उपलब्ध हैं। अज्ञात लोगों ने ऐसी पोस्ट और डीपफेक सामग्री साझा किए।केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने में…

Read More

मेरठ 28 जुलाई (प्र)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) एवं परास्नातक (पीजी) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण का सोमवार को अंतिम दिन था। वहीं विश्वविद्यालय व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी व तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार पहले ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित थी। अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए उन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुए अब यह तिथि बढ़ाकर…

Read More

लखनऊ 28 जुलाई। प्रदेश सरकार ने सोमवार को लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, मेरठ नगर मजिस्ट्रेटों समेत 41 पीसीएस अधिकारियों की तबादला कर दिया है। जगमोहन गुप्ता लखनऊ के नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। ओएसडी अयोध्या महेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जौनपुर की एसडीएम बिन्दु लता को एडीएम न्यायिक कानपुर नगर के पद पर भेजा गया है। शाहजहाँपुर में स्थानांतरणाधीन उपजिलाधिकारी रहे हर्ष चावला को मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के पद पर तैनात किया गया है।आजमगढ़ के एसडीएम संजय चावला को इसी जिले में एडीएम प्रशासन बनाया गया है।एडीएम महोबा…

Read More

मेरठ, 28 जुलाई (प्र)।चेहल्लुम के मातमी जुलूस के दौरान कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन और मुहर्रम कमेटी ने संयुक्त व्यवस्था की है। चार अगस्त की शाम 5 बजे से 5ः30 बजे के बीच सीमित समय में जुलूस निर्धारित रास्ते रेलवे रोड चौराहे से गुजर कर वक्फ मनसबिया परिसर में पहुंच जाएगा।इस मामले में मुहर्रम कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल गत दिवस एडीएम सिटी और एसपी सिटी से एसपी सिटी कार्यालय में मिला। मुहर्रम कमेटी की तरफ से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से कहा गया कि चार अगस्त को चेहल्लुम का बड़ा मातमी जुलूस घंटाघर से मनसबिया…

Read More

मेरठ 28 जुलाई (प्र)। हस्तिनापुर थाना पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीसरे को कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 6.40 लाख नकद, दो तमंचे, कारतूस, दो मोटरसाइकिल, दो सोने की अंगूठियां और चोरी में प्रयुक्त गृहभेदन के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई हस्तिनापुर के…

Read More

अयोध्या, 28 जुलाई (ता)। काली सेना के अध्यक्ष आनंद स्वरूप महाराज के गैर हिदुओं से कांवड़ का सामान नहीं खरीदने वाले बयान पर साधु-संतों ने सहमति जताई है। उन्होंने इसे सनातन धर्म की पवित्रता और शुचिता बनाए रखने के लिए जरूरी कहा है। दूसरी ओर, इस अपील पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने तीखी आपत्ति जताते हुए इसे देश को बांटने वाली सोच कहा है।आध्यात्मिक गुरु विनयनानंद महाराज ने कहा कि पूरी सावधानी जरूरी है। सावन का महीना पूजा-अर्चना का पवित्र समय है और भगवान शिव को पवित्र जल चढाने वाले भक्तों से धार्मिक नियमों का सख्ती से पालन करने की उम्मीद…

Read More

नई दिल्ली/हांगझोउ, 28 जुलाई (ता)। भारतीय निशानेबाजों का चीन के हांगझोउ में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। निशानेबाज ईशा सिंह ने गत दिवस विमेंस 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और देश का नाम रोशन किया। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता।ईशा सिंह ने फाइनल में शुरूआत से ही अपना दबदबा बनाया था। उन्होंने पूरे मुकाबले के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया और 50 शॉट्स में 40 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर अपने नाम किया। ईशा सिंह ने मेजबान चीन की युयुए झांग को तीन अंकों…

Read More