मेरठ, 28 जुलाई (प्र)। बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने कहा कि बहुजन समाज सहित सर्वसमाज के हित में बसपा की सरकार बनाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी मेहनत से जुट जाएं, ताकि पांचवीं बार बहन मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके।
गत दिवस बसपा की मेरठ मंडल की बैठक फूलबाग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर के बाद विधानसभा बूथों में हुए बदलावों के मद्देनजर चल रहे बूथ कमेटी के पुनर्गठन कार्य की समीक्षा करना था। बैठक में मुख्य अतिथि सांसद व राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने प्रत्येक विधानसभा के कार्यकर्ताओं से बारी-बारी से बूथ गठन और मेंबरशिप अभियान की प्रगति की समीक्षा की। मुनकाद अली ने निर्देश दिया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में कमेटियों का गठन अभी शेष है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर कार्यालय में जमा कराया जाए। मंडल प्रभारी व पूर्व एमएलसी भीमराव आंबेडकर, मेघानंद जाटव, डॉ. कमल सिंह राज, डॉ. ऋषि गौतम, शाहजहां सैफी एडवोकेट, दिनेश काजीपुर, जिला अध्यक्ष मोहित जाटव, मनोज जाटव, रविंद्र रवि जाटव मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

