मेरठ 14 जुलाई (प्र)।बागपत में एक व्यक्ति के पास इंटरनेशनल कॉल आई, लेकिन मोबाइल पर दिखाई देने वाला नंबर स्थानीय कोड का था। मेरठ और सहारनपुर में भी इसी तरह से विदेश से कॉल आई, लेकिन स्थानीय कोड और नंबर स्क्रीन पर दिखाई दिए। इसी तरह से मेरठ और हैदराबाद से शिकायत मिली। इन्हीं प्रकरण में टेलीकॉम मिनिस्ट्री की ओर से जांच शुरू की गई है, साथ ही इसी मामले में वेस्ट यूपी में कार्रवाई के लिए डीआईजी कलानिधि नैथानी से शिकायत की। आरोपियों की पहचान और कार्रवाई के लिए साइबर सेल और सर्विलांस टीमों को हर जिले में लगाया…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
मेरठ 14 जुलाई (प्र)। आबूनाले में जलप्रवाह में बाधा बनने के प्रमुख कारणों का पता लगाने के लिए कैंट बोर्ड, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसरों के द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा।पश्चिमी उप्र के साथ-साथ मेरठ में तीन दिन की बारिश ने न केवल नगर निगम की नाले-नालों की कलई खोल दी, बल्कि कैट बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिए। शहर में नगर निगम के साथ-साथ कैंट बोर्ड क्षेत्र के नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। अभी तो बारिश के…
लखनऊ 14 जुलाई। प्रदेश में अब एक्सरे, एमआरआई, सीटी स्कैन मशीन पर कार्य करने के लिए अब एक डिग्री पर्याप्त होगी। हृदय जांच के लिए ईसीजी, टीएमटी, ईको, होल्डर मॉनिटर आदि मशीनों के लिए भी अलग-अलग डिप्लोमा कोर्स करने की जरूरत नहीं पड़ेगी टेक्नीशियन एक कोर्स करके एक बीमारी से जुड़ी सभी मशीनों का संचालन कर सकेंगे। ऐसे में 36 से अधिक डिप्लोमा कोर्स बंद किए जाएंगे। इसके लिए संयुक्त पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। प्रदेश में अभी तक जांच की जितनी मशीनें हैं, उतने डिप्लोमा कोर्स चल रहे हैं। विभिन्न सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में करीब 36…
बुलंदशहर, 14 जुलाई (ता)। बुलंदशहर में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। डिबाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व विधायक खुलेआम महिलाओं और पुरुषों को पैसे बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुड्डू पंडित डिबाई विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह खेतों में काम कर रही महिलाओं और चौराहों पर खड़े आम लोगों व राहगीरों को रोक-रोक कर खुलेआम रुपए दे रहे…
नई दिल्ली, 14 जुलाई (ता)। मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र स्थित धार से प्राप्त 12वीं शताब्दी की लाल बलुआ पत्थर की एक प्रसिद्ध प्रतिमा की पहचान को लेकर करीब 900 वर्षों से चला आ रहा भ्रम अब समाप्त हो गया है। लंबे समय तक विद्वानों द्वारा इस प्रतिमा को देवी सरस्वती के रूप में माना जाता रहा, लेकिन नए वैज्ञानिक अध्ययन के बाद इसे देवी गायत्री की प्रतिमा के रूप में चिन्हित किया गया है।मध्य प्रदेश के धार से प्राप्त और भोपाल के राज्य संग्रहालय में संरक्षित 900 साल पुरानी एक ऐतिहासिक प्रतिमा को लेकर एक बड़ा भ्रम दूर हो…
नई दिल्ली 14 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम में प्रोजेक्ट में देरी पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्श्वनाथ डेवलपर्स और उसके निदेशकों के बैंक खातों पर रोक लगा दी है। साथ ही कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। शीर्ष कोर्ट ने नियामक प्राधिकरणों के लचर रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा, ऐसा लगता है कि सरकारी तंत्र और बिल्डर के बीच मिलीभगत है। इससे घर खरीदने वालों की दुर्दशा हो रही है, जो पूरी कीमत चुकाने के बावजूद दो दशक से अपने घर से वंचित हैं। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और…
नई दिल्ली, 14 जुलाई (ता)। लाल किला में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह के मद्देनजर लाल किले में सुरक्षा व्यवस्था, सुंदरीकरण, मरम्मत कार्य, मंच निर्माण और अन्य तैयारियां तेज हैं। तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक माह के लिए लाल किला में आम पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने जारी सूचना में कहा कि 15 जुलाई से 15 अगस्त तक लाल किला आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। एएसआइ ने ये फैसला सुरक्षा व्यवस्था और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लिया है। स्वतंत्रता…
गाजियाबाद 14 जुलाई। लोनी बॉर्डर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात रोडरेज में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बुआ का लड़का भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। पत्नी और पिता के साथ मिलकर हत्या करने के बाद हत्यारोपी भाग गया। उधर मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस संबंध में मृतक के भाई ने हत्यारोपी सोनू और उसकी पत्नी एवं पिता ब्रह्मपाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ब्रह्मपाल और उसकी पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई में…
नई दिल्ली, 14 जुलाई (ता)। अधिवक्ता अनूप प्रकाश अवस्थी ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले में एक अर्जी दाखिल की है। शीर्ष अदालत में दाखिल अर्जी में यह स्पष्ट करने की मांग की गई है कि राम मंदिर निर्माण और प्रबंधन के लिए गठित किया गया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पूरी तरह से एक ‘सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट’ है।याचिकाकर्ता से सुप्रीम कोर्ट से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 2(एच) के तहत एक सार्वजनिक प्राधिकार घोषित करने की मांग की ताकि इसके वित्तीय लेन-देन और प्रशासनिक निर्णयों में पूर्ण…
मुजफ्फरनगर 14 जुलाई। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय की आइसीयू में रोगी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। लिवर की बीमारी के कारण उसे तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आइसीयू में ही बगल के बेड में भर्ती रोगी व उसके स्वजन से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उन्होंने बाहर से युवकों को बुलाकर इतना पीटा कि नाक से निरंतर खून बहने लगा। उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव बिलासपुर निवासी वेल्डिंग ठेकेदार 45 वर्षीय रमेश पाल के लिवर में समस्या थी। उनका 10 जुलाई से आइसीयू में उपचार चल रहा…
