बिना मुकदमे हिरासत में रखने संबंध अधिनियम २०२६ जिसे गुंडारोही अधिनियम भी कहा जाता है उसे लागू करने के प्रयास तेज हो गए हैं। विरोध प्रदर्शनों पर अंकुश लगाने के लिए दो विवादित कानून लागू कर दिए गए। इन दोनों कानूनों को २९ जून को विधानसभा ने पारित किया था। एक खबर के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा की तरफ से हाल ही में पारित किए गए दो अपराध-रोधी कानून- पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा एवं असामाजिक गतिविधियां अधिनियम, 2026 और सार्वजनिक व्यवस्था प्रबंधन अधिनियम, 2026 आज (सोमवार) से राज्य में लागू हो गए हैं। 29 जून को पारित किए जाने से…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
कोलकाता, 14 जुलाई (ता)। पश्चिम बंगाल में 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के तीन उम्मीदवारों सुखेन्दु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने गत दिवस अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि तीनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपने कागजात जमा कर दिए। विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद राय, देव और बराइक के संसद के उच्च सदन से इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने के कारण राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो गई थीं। अब वे लगभग एक महीने बाद…
श्रीनगर, 14 जुलाई (ता)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गत दिवस कहा कि उन्हें कानूनी नोटिस के रूप में भारतीय जनता पार्टी से ‘प्रेम पत्र’ मिलने पर गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि इससे साबित होता है कि वह एक ऐसी राजनीतिक ताकत हैं, जिसे वे नजरअंदाज नहीं कर सकते।भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने गत दिवस अब्दुल्ला को एक कानूनी नोटिस भेजा। यह नोटिस मुख्यमंत्री के उस दावे के बाद भेजा गया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा ने उनकी सरकार गिराने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को नकद और मंत्री पद का लालच देकर खरीदने की…
नई दिल्ली, 14 जुलाई (ता)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गत दिवस शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है। उन्होंने 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले यह भी कहा कि शिक्ष में क्रांति का वक्त आ गया है।राहुल गांधी पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित धांधलियों के विषय पर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चला रहे हैं। इसके तहत पिछला कार्यक्रम राजस्थान के कोटा में आयोजित किया गया था।लोकसभा में नेता…
अपने ग्रामों में एक कहावत बड़ी प्रचलित है जो अब शहारों में भी सुनाई दी जानी लगी है कि फलां व्यक्ति को फलानी लत लग गयी ऐसा क्यों कहा जाता है यह तो कहने वाले जाने या जिन्होंने बनाई वह जाने मगर फिलहाल कई बार यह व्यक्ति को अच्छे धर्म समाजसेवा शिक्षा और समाज की सेवा की ओर भी ले जाती है और इस क्षेत्र में आगे बढ़ गया वह व्यक्ति हर सामजिक क्षेत्र में गतिशील होने के बावजूद भी इसे छोड़ने को तैयार नहीं होता।इस संदर्भ में हम वर्तमान समय में सनातन धर्म के मजबूत पक्षधर देशभर के साधू…
तिरुवनंतपुरम, 14 जुलाई (ता)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने गत दिवस भाजपा और आरएसएस पर मंदिरों को संघ के लिए ‘वसूली केंद्र’ बनाने का आरोप लगाया। अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यह आस्था के नाम पर बने ‘चोरी के कारोबारी मॉडल’ को दर्शाता है। खेड़ा ने यहां कांग्रेस की केरल इकाई के मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस उन लाखों श्रद्धालुओं की ओर से यह मुद्दा उठा रही है, जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण और देवता को चढ़ावे के तौर पर अपनी मेहनत की…
नई दिल्ली 14 जुलाई। देश में सेक्स एजुकेशन को लेकर एक झिझक लंबे वक्त से चली आ रही है, वह अब खत्म होने की कगार पर है। इसकी वजह है कि सरकार ने सेक्स एजुकेश को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि देशभर के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन शुरू करने की तैयारी है और कोर्ट की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और आर. महादेवन की बेंच के सामने यह बात रखी।दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को…
नई दिल्ली, 14 जुलाई (ता)। राष्ट्रीय राजधानी के बिजली नियामक डीईआरसी ने शहर की बिजली वितरण कंपनियों को दूसरे महीने भी ग्राहकों पर आठ प्रतिशत तक का ‘अतिरिक्त’ ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने की मंजूरी दी है। इससे महीने का बिजली बिल और बढ़ सकता है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने, दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को अप्रैल के लिए अतिरिक्त ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) लगाने की मंजूरी दी थी। यह दर बीएसईएस राजधानी पावर लि. (बीआरपीएल) के लिए 7.94 प्रतिशत, बीएसईएस यमुना पावर लि. (बीवाईपीएल)…
नई दिल्ली, 14 जुलाई (ता)। सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर किशोरों के आपसी सहमति से बने रिश्तों में पॉक्सो एक्ट के गलत इस्तेमाल पर गंभीर चिंता जताई है। जस्टिस बीवी नागरथना और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कहा कि जब टीनेज लड़कियां अपने पार्टनर्स के साथ परिवार वालों के बिना अनुमति के शादी करने लेतीं हैं, तो माता-पिता अक्सर अपनी तथाकथित ‘इज्जत’ बचाने के लिए आपराधिक मामले दर्ज करा देते हैं।उच्चतम न्यायालय ने गत दिवस सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि प्रेम संबंधों के कारण लड़का-लड़की के घर छोड़कर भागने की घटनाओं को…
मेरठ, 14 जुलाई (प्र)। शिक्षक एवं स्नातक चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिक्षकों के सबसे बड़े गुट उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने दोनों पदों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं, यह पहला मौका होगा जब शर्मा गुट करीब 54 साल के बाद शिक्षकों के दिग्गज नेता व पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रहे स्व. ओमप्रकाश शर्मा के बिना चुनाव मैदान में उतरेगा। यही नहीं उनके चार बार सारथी बनकर स्नातक सीट से विजेता रहे शिक्षक नेता हेम सिंह पुंडीर ने भी इस बार चुनावी मैदान में नहीं होंगे।मेरठ- सहानपुर शिक्षक निर्वाचन सीट पर शिक्षक नेता…
