Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आबूनाले में जलप्रवाह में बाधा बने प्वाइंट का आज होगा सर्वे
    देश

    आबूनाले में जलप्रवाह में बाधा बने प्वाइंट का आज होगा सर्वे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 14, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 14 जुलाई (प्र)। आबूनाले में जलप्रवाह में बाधा बनने के प्रमुख कारणों का पता लगाने के लिए कैंट बोर्ड, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसरों के द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा।
    पश्चिमी उप्र के साथ-साथ मेरठ में तीन दिन की बारिश ने न केवल नगर निगम की नाले-नालों की कलई खोल दी, बल्कि कैट बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिए। शहर में नगर निगम के साथ-साथ कैंट बोर्ड क्षेत्र के नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। अभी तो बारिश के लगभग तीन से चार महीने हैं।

    भविष्य में नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए कैंट भाजपा विधायक अमित अग्रवाल ने सोमवार को कैंट बोर्ड में कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन, नगर निगम के नगर आयुक्त सौरभ गंगवार तथा पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अंकित कुमार के साथ बैठक की। विधायक ने आवूनाले के अलावा जामुन मोहल्ला व मैदा मोहल्ला से लालकुर्ती थाने के पीछे से होते हुए बाउंड्री रोड तक जा रहे नाले में बाधित हो रहे पानी के प्रवाह का मुद्दा प्रमुखता से रखा।

    ये दोनों नाले जल प्रवाह ठीक न होने के कारण बारिश में ओवरफ्लो हो जाते हैं, जिससे नालों का पानी सड़क तथा आसपास के क्षेत्र में भर जाता है। इसका प्रमुख कारण नालों के पुलों के पास जमा गंदगी और कूड़ा करकट है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छावनी परिषद एवं नगर निगम द्वारा लोक निर्माण विभाग के समन्वय बनाकर आबू नाले सहित सभी प्रमुख नालों और पुलों के नीचे जमा गाद कचरे एवं गंदगी की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। पुलों के पास विशेष सफाई व्यवस्था बनाई जाए, ताकि पानी के बहाव में रुकावट न आए और बारिश के समय जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

    बैठक में जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करने, नालों की समय-समय पर मॉनिटरिंग करने एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि जनता की सुविधा और शहर को जलभराव की समस्या राहत दिलाना प्राथमिकता है। छावनी परिषद, नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के समन्वय से प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया सहित छावनी परिषद, नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    टीम आज करेगी सर्वे
    कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को आबू नाले में जल प्रवाह में बाधा बनने वाले स्थानों का कैंट बोर्ड, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे किया जाएगा। सर्वे का कार्य खिव रोड से सूरजकुंड पेट्रोल पंप से गढ़ रोड पुल तक किया जाएगा। इसके बाद जल प्रवाह के स्थान समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी ताकि नागरिकों बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

    Abu Nala survey meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.