Author: websitemarketing2019@gmail.com

मेरठ 15 जुलाई (प्र)। दिल्ली- दून हाईवे पर स्थित सुपरटेक मेरठ स्पोटर्स सिटी के एफ टावर में 11वीं मंजिल पर लिफ्ट मंगलवार देर रात रुक गई। इसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों फंस गए। 20 मिनट तक उनकी सांस अटकी रही। जान बचाने को वह लिफ्ट में चिल्लाते रहे। स्वजन व करीबियों को फोन करते रहे। बताया जा रहा है कि बिजली गुल होने से नहीं, बल्कि मेंटीनेंस नहीं होने से लिफ्ट रुकी। 20 मिनट बाद पहुंचे टावर के लोगों ने किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खोलकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस पूरी घटना की वीडियो और फोटो…

Read More

मेरठ, 15 जुलाई (प्र)। मेरठ रेंज में अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने इस वर्ष बड़ी कार्रवाई की है । 1 जनवरी 2026 से अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत 122 मुकदमे दर्ज कर 494 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत करीब छह करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई है। वहीं प्रभावी पैरवी के चलते 61 गैंगस्टर मामलों में आरोपियों को न्यायालय से सजा भी दिलाई गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेरठ, बुलंदशहर,…

Read More

मेरठ 15 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 29 जुलाई से 12 अगस्त की रात तक गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग, एनएच-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, 2 अगस्त की रात 12 बजे से एनएच-58 पर दाहिनी लेन को कांवड़ियों के लिए पूरी तरह से आरक्षित कर दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव और आरटीओ एनफोर्समेंट अमरीश की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया कि बाईं लेन पर ही वाहनों को चलाने की व्यवस्था की जाएगी। पांच…

Read More

मेरठ 15 जुलाई (प्र)। मेरठ में अवैध संबंधों के शक में ननद ने अपनी भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद परिजनों ने इसे फर्श पर गिरने से हुई मौत बताकर मामला छिपाने की कोशिश की, लेकिन 2 दिन की जांच के बाद मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। 12 जुलाई को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में हुई इस वारदात में पुलिस ने आरोपी ननद को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। वहीं, खुलासे के बाद मृतका का पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य…

Read More

मेरठ, 15 जुलाई (प्र)। परतापुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी युवक पिंटू से फर्जी बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठग लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने परतापुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।अंबेडकर नगर निवासी पिंटू पुत्र शीशपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि नई बस्ती थाना टीपी नगर निवासी राजन राव अपने साथी के साथ खुद को आईसीआई का पॉलिसी एडवाइजर बताकर उसके संपर्क में…

Read More

मेरठ, 15 जुलाई (प्र)। उफ, यह तो हद हो गई। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सीएम ग्रिड योजना में सड़क निर्माण में भी गुणवत्ता को तार-तार किया जा रहा है। गढ़ रोड पर गांधी आश्रम चौराहे से लेकर तेजगढ़ी चौराहे तक करीब 47 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही सीएम ग्रिड की सड़क का फुटपाथ एक बारिश भी नहीं बर्दाश्त कर पाया। यह फुटपाथ जगह-जगह से धंस गया। सीसी टाइल्स उखड़ गई हैं। इसकी वजह है नगर निगम के अधिकारियों का सड़क निर्माण का निरीक्षण न करना। ठेकेदार अपनी मर्जी से निर्माण कर रहा है। फुटपाथ के धंस जाने ने…

Read More

नई दिल्ली। वर्ष 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अस्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी पेश करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि मौजूदा अस्थिर दुनिया में भारत समान अवसरों वाली और सुरक्षित व्यवस्था बनाने का प्रयास करेगा। उन्होंने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में भारत की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कहा, “यह दुनिया के सामने गहन विरोधाभास का समय है। कभी भी मानव कल्याण को आगे बढ़ाने की इतनी बड़ी क्षमता नहीं थी, लेकिन साथ ही संघर्ष, हिंसा और अस्थिरता के स्तर भी ऐसे हैं जो दूर बैठे लोगों को भी प्रभावित कर…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर भारतीय नागरिकों पर भी पड़ रहा है। होर्मुज स्ट्रेट में दो वाणिज्यिक जहाजों पर ईरानी हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य भारतीय घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद भारत ने नई दिल्ली स्थित ईरान के उप-राजदूत (डीसीएम) को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। वहीं, जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की। युद्ध…

Read More

मुंबई, 14 जुलाई (ता)। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के ‘तुम्बाड 2’ से जुड़ने की खबर ने पहले ही खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब फिल्म ने एक और बड़ा कास्टिंग ऐलान कर दिया है। आलिया भट्ट आधिकारिक तौर पर इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल का हिस्सा बन गई हैं और वह फिल्म में एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके साथ ही हाल के भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सहयोगों में से एक देखने को मिलने वाला है।‘तुम्बाड’ एक ऐसी फिल्म है, जिसने फोकलोर फैंटेसी जॉनर को एक नई पहचान दी। रिलीज के बाद से इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई। अपनी शानदार वर्ल्ड बिल्डिंग, रहस्यमयी…

Read More

नई दिल्ली, 14 जुलाई (ता)। कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर आज मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि मोदी सरकार के 12 वर्षों का यही है असली साररू झूठे वादों की बहार और जनता पर महंगाई और बेरोजगारी का क्रूर वार। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। अब खुद सरकारी आंकड़े भी बता…

Read More