बुलंदशहर, 14 जुलाई (ता)। बुलंदशहर में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। डिबाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व विधायक खुलेआम महिलाओं और पुरुषों को पैसे बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुड्डू पंडित डिबाई विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह खेतों में काम कर रही महिलाओं और चौराहों पर खड़े आम लोगों व राहगीरों को रोक-रोक कर खुलेआम रुपए दे रहे हैं। यह वीडियो बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का बताया जा रहा है।
यह पहली बार नहीं है जब गुड्डू पंडित का ऐसा कोई वीडियो सामने आया है। अपने दबंग अंदाज और विवादित बयानों के लिए मशहूर पूर्व विधायक पहले भी कई बार इसी तरह आम जनता के बीच पैसे बांटकर सुर्खियों में रह चुके हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि सरेआम पैसे बांटने के पीछे पूर्व विधायक का क्या मकसद है। फिलहाल, इस वायरल वीडियो पर स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Trending
- आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
- हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
- औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
- सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
- विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
- उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
- जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
- ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र

