Author: websitemarketing2019@gmail.com

मेरठ 14 जुलाई (प्र)। बरसात के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ने के साथ प्रदूषण में भी वृद्धि हो रही है। मेरठ में वायु की गुणवत्ता सोमवार को देश में सबसे खराब आंकी गई। शाम चार बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 325 था। पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा अत्यधिक बड़ी हुई रही। पांच दिन पहले मेरठ की हवा पूरी तरह स्वच्छ (एक्यूआइ 47 ) थी। सोमवार को एक्यूआई 325 पहुंच गया। देश के 241 शहरों में केवल दो शहरों मेरठ (325) और ग्रेटर नोएडा (303) में एक्यूआइ रेड श्रेणी में रहा। रेड…

Read More

मेरठ 14 जुलाई (प्र)। शहर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री ने मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) को 270 करोड़ रुपये की सौगात दी है। इस धनराशि से मेरठ विकास प्राधिकरण मेट्रो सिटी, सरधना और मवाना में विकास कार्य कराये जाएंगे। ये धनराशि प्रथम चरण के लिए स्वीकृत की गई हैं, जिसमें से 100 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने के बाद मेडा को भेज दी गई है। शहर में नगर निगम भी विकास कार्य कर रही हैं, लेकिन मेडा को निगम से अलग हटकर विकास कार्यों के लिए 600 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। इसमें अभी…

Read More

मेरठ 14 जुलाई (प्र)। श्रावण मास की कांवड़ आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने जा रही है। इसके साथ ही पीवीएनएल ने कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देजनर जर्जर तारें बदलने और ट्रांसफार्मरों की वैरिकेडिंग तथा अन्य कार्य के सर्वे के बाद कार्य प्रारंभ भी कर दिया है। पहली बार कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मुकम्मल व्यवस्था के तहत सिवाया टोल से श्री औघड़नाथ मंदिर तक गोल पोल पर पीवीसी पाइप चढ़ाए जाएंगे। जनपद में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने जा रही है। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस…

Read More

मेरठ 14 जुलाई (प्र)। टीपीनगर की नई-बस्ती में महिला की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को पति ने ही अंजाम दिया। घटना छिपाने के लिए परिजनों ने आनन फानन में अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर दी और लाश लेकर श्मशान पहुंच गए। पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद फोर्स मौके पर पहुंच गई। जलती चिता से लाश निकाली गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई। नई बस्ती निवासी सुरेश उर्फ टीटू मजदूरी करता है। उसकी पत्नी 45 वर्षीय विमलेश को लहूलुहान हालत में परिजन रविवार रात को पहले तो लोकप्रिय हॉस्पिटल और…

Read More

लखनऊ. प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में चल रही तबादला प्रक्रिया के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। इसके तहत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कुल 30 हजार शिक्षक सरप्लस घोषित हुए हैं। वहीं 16986 विद्यालयों में शिक्षकों की जरूरत है। बेसिक शिक्षा विभाग में इस सत्र में जून मध्य में तबादला प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें पहली प्रक्रिया सरप्लस शिक्षकों को लेकर शुरू की गई। इस बीच यह मामला हाईकोर्ट में चला गया। अब हाईकोर्ट ने पहले विद्यालयवार विस्तृत सूचना, कितने विद्यालयों में शिक्षकों की जरूरत, सरप्लस शिक्षकों की विस्तृत…

Read More

गोंडा 13 जुलाई। गोंडा पुलिस और साइबर सेल ने रविवार को 5 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी भाजपा का पूर्व ओबीसी मोर्चा नगर मंत्री है। जांच में अब तक 20 से अधिक खातों से 21 करोड़ रुपए से ज्यादा का लेनदेन हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले बेरोजगार युवकों को सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देते। इसके बाद उनका सैलरी अकाउंट खुलवाते। इन अकाउंट्स को ‘म्यूल अकाउंट’ बनाकर देशभर में निवेश ठगी, डिजिटल अरेस्ट और सेक्सटॉर्शन जैसे साइबर अपराधों से हासिल करोड़ों रुपए ट्रांसफर करते थे। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन,…

Read More

हर तीसरी बीमा पॉलिसी बीच में ही हो रही है बंद। खबर के अनुसार पहली बार सरेंडर पर मैच्योरिटी के अधिक भुगतान होने की बात सामने आई है। जानकारों का मानना है कि आम लोगों का जीवन बीमा पॉलिसी से मोहभंग हो रहा है। बीते पांच वर्षों में जीवन बीमा पॉलिसी रद्द करने वालों की संख्या बढ़ी है। पिछले वित्तीय वर्ष में ऐसे 38.3श् मामले सामने आए यानी मोटे तौर पर देखें तो हर तीसरी बीमा पॉलिसी समय से पहले बंद हुई।विशेषज्ञों के अनुसार, बीमा बंद कराने के पीछे कई कारण हैं- जैसे भ्रामक दावे, आपात जरूरतें, बेहतर रिटर्न के…

Read More

किसी भी क्षेत्र में कोई अनुकरणीय प्रयास कर रहा है तो उसे सम्मानित किया ही जाना चाहिए लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जिसको हम सम्मान दे रहे हैं वो किसी शहर देश सबसे शक्तिशाली हो सकताहै। देशके गांवों और आदिवासी क्षेत्रोंमें ऐसी अनेक शख्सियत हैं जो अपने आप में एक मिसाल है। राजनीति, व अन्य जगहों पर काम करने वाले साधन संपन्न व्यक्तियों को सम्मान देना और फिर यह कहना कि यह फलां देश की सबसे शक्तिशाली है उचित नहीं कहा जा सकता। एक खबर के अनुसार तीन जुलाई को अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन द्वारा…

Read More

उत्तरकाशी, 13 जुलाई (ता)। हर्षिल के बाद आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में खीर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से फिर आपदा का खतरा बना हुआ है। गत दिवस सिंचाई विभाग के कुछ कर्मी यहां अस्थायी सुरक्षा इंतजाम के मकसद से नदी के ऊपरी तटवर्ती क्षेत्र में वायरक्रेट स्थापित करवाने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें लौटा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां समय रहते सही ढंग से सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। अब मानसून आने के बाद बजट ठिकाने लगाने की तैयारी है। उन्होंने खीरगंगा नदी में हुए चैनलाइजेशन पर भी सवाल खड़े किए।बता दें कि बीते गत दिवस धराली…

Read More

मुंबई, 13 जुलाई (ता)। शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व लोकसभा सदस्य विनायक राउत, उनके बेटे गितेश और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विनायक राउत की पुत्रवधू गिरिजा ने आरोप लगाया है कि पिछले आठ वर्षों से विनायक और अन्य आरोपितों ने उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया और काला जादू किया। गिरिजा ने यह आरोप भी लगाया कि उन्हें तंत्र-मंत्र वाली रस्मों में हिस्सा लेने गोमूत्र पीने के लिए मजबूर किया गया।पुलिस अधिकारी ने गत दिवस कहा कि 10 जून को कपूरबावड़ी पुलिस थाने में गिरजा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरिजा,…

Read More