मुजफ्फरनगर, 18 जुलाई (ता)। मोरना ब्लॉक क्षेत्र के शुकतीर्थ में जलभराव की समस्या से परेशान साधु-संतों ने प्रदर्शन किया। मुख्य मार्गों पर पानी भरने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रश्मि लांबा ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्थित प्रसिद्ध हनुमंतधाम आश्रम और मानव चेतना केंद्र के सामने जलभराव से तीर्थयात्री और श्रद्धालु परेशान हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।
मां पूर्णागिरि आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने कहा कि प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने विकास के नाम पर भारी खर्च के दावों के बावजूद उचित जल निकासी व्यवस्था न होने पर चिंता जताई।
मानव चेतना केंद्र के संस्थापक स्वामी ब्रह्मस्वरूपानंद महाराज ने बताया कि भारी जलभराव के कारण सड़कें टूट गई हैं। श्रद्धालुओं के वाहन पानी में फंस जाते हैं और वृद्ध श्रद्धालु कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। स्वामी विज्ञानंद महाराज ने जलभराव की समस्या को चिंताजनक कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के स्थान पर गंदगी होना लचर व्यवस्था का प्रतीक है और तीर्थों की स्वच्छता सर्वाेपरि होनी चाहिए।
साधु-संतों ने एसडीएम रश्मि लांबा को कहा कि नालियों की सफाई नहीं होती, जिससे बारिश में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। एसडीएम ने जल निकासी के लिए आसपास का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को नाली-नालों की सफाई कर जलभराव की समस्या दूर करने के आदेश दिए। इस अवसर पर भरतदास महाराज, भारती महाराज, शंकरगिरी महाराज, रामगिरी महाराज, उमेशदास, श्रीनंद सरस्वती, रामदास, अमरसिंह महाराज, शिवचरण दास, बाबा रामदेव, जीवनदास, अमनगीरी और बलबीर दास सहित कई संत उपस्थित रहे।
Trending
- भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
- आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
- हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
- औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
- सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
- विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
- उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण

