Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एनआरआई परिवार से रिश्वत मांगने वाला एसएचओ गिरफ्तार
    देश

    एनआरआई परिवार से रिश्वत मांगने वाला एसएचओ गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 18, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    होशियारपुर 18 जुलाई। हत्या के एक मामले में अमेरिका में रह रहे परिवार से अवैध रिश्वत लेने और उगाही करने के आरोपों में घिरे निलंबित थाना प्रभारी गुरिंद्रजीत सिंह नागरा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार और उगाही से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

    अब आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूरे मामले और उससे जुड़े संभावित नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। जालंधर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, मीडिया में सामने आए गंभीर आरोपों के बाद गुरिंद्रजीत सिंह नागरा को तत्काल प्रभाव से थाना टांडा के प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया था।
    साथ ही हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए जांच किसी अन्य जिले के पुलिस अधिकारी को सौंप दी गई थी।

    पुलिस के अनुसार जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, वित्तीय लेनदेन, गवाहों के बयानों और अन्य उपलब्ध प्रमाणों की गहन पड़ताल की गई। इस जांच में सामने आया कि गुरिंद्रजीत सिंह नागरा ने अमेरिका में रह रहे एक परिवार से 16 लाख रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी और यह राशि स्वीकार भी की थी।

    जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद थाना टांडा में दर्ज प्राथमिकी संख्या 20, दिनांक 16 जनवरी 2026 में आरोपी थाना प्रभारी को नामजद कर लिया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून की संबंधित धाराओं और भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद 17 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को संबंधित अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल थे, रिश्वत की रकम का उपयोग कहां हुआ और क्या इस तरह की घटनाओं में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है।

    पंजाब पुलिस ने आरोपी अधिकारी को पहले ही निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

    hoshiarpur punjab tanda-sho-arrested tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    August 28, 2026

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.