अयोध्या, 20 जुलाई (ता)। निर्माेही अखाड़ा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग उठाई गई है। इससे पहले हिंदू महासभा ने भी राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की मांग उठाई है। इसके बाद ट्रस्ट की स्थापना संबंधी मूल ट्रस्ट डीड और नौ नवंबर 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। उपलब्ध ट्रस्ट डीड के अध्ययन से स्पष्ट होता है कि ट्रस्ट को भंग करने का कोई प्रावधान नहीं है।सुप्रीम कोर्ट ने नौ नवंबर 2019 को अपने फैसले के पैरा 805(2)(प) में…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
मेरठ 20 जुलाई (प्र)। दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण को पूर्ण करने की समयसीमा अक्टूबर रखी गई है लेकिन अभी काम की गति काफी धीमी है। चुड़ियाला व खरखौदा मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर उतार-चढ़ाव के लिए रैंप बन गया है। लोहिया नगर, नरहेड़ा, चुड़ियाला व तलहटा के पास सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका। लोहिया नगर व जैनुद्दीनपुर इंटरचेंज के आरओबी पर अभी गर्डर रखने का काम शुरू नहीं हो सका है। जैनुद्दीनपुर व खानपुर में नीचे तक लटक रही हाईटेंशन लाइन भी शिफ्ट नहीं हुई है। अधिकारियों का दावा है कि 30 जुलाई तक यह काम हो जाएगा। मार्ग…
मेरठ 20 जुलाई (प्र)। अगले माह सोहराब गेट डिपो दो जगह शिफ्ट होगा। बसों को मेरठ डिपो से निकाला जाएगा और खड़ा किया जाएगा, बसों की मरम्मत भी होगी मेरठ डिपो में और डीजल भी वहीं से मिलेगा, लेकिन बसों का संचालन लोहियानगर में बनाए जा रहे अस्थाई बस अड्डे से किया जाएगा। लोहियानगर में कैश की सुरक्षा को लेकर खतरा मानते हुए यूपी रोडवेज के अधिकारियों ने यह कदम उठाया है। बसों के टिकटों से प्राप्त होने वाला पैसा भी मेरठ डिपो में जमा होगा। इसके लिए मेरठ डिपो में कैश रूम बनाया जाएगा। दरअसल, सोहराब गेट डिपो को…
मेरठ 20 जुलाई (प्र)। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, लेकिन जब इसी प्यार पर सनक और खौफ सवार हो जाए, तो यह अपनों का ही खून बहाने से नहीं हिचकता। मेरठ के चर्चित अतुल पंवार हत्याकांड ने एक बार फिर जिले के उन काले पन्नों को पलट दिया है, जहां पत्नियों ने अपने ही सुहाग का सौदा कर डाला। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार की बैरक नंबर 12ए में छह महिलाएं भी बंद हैं, जिन्होंने पराए संबंधों के मोह में अपने ही परिवार के खिलाफ घातक षड्यंत्र रच डाला। पांच जहां पति की हत्या की गुनहगार हैं, छठी…
मेरठ 20 जुलाई (प्र)। लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी हॉस्पिटल में नर्स नेहा रानी (26) की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नर्स की हत्या उसके ओटी टेक्नीशियन प्रेमी सुरेश ने अपने दोस्त फरहान की मदद से जहरीली ड्रिप लगाकर की थी। आरोपी का नर्स के साथ सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नर्स उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर ही उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। सुरेश पहले से शादीशुदा है। उसका पांच साल का बेटा भी है। शनिवार सुबह नर्स ने हॉस्पिटल आकर जब बीमार…
मेरठ 20 जुलाई (प्र)। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्रीनगर आवासीय योजना संख्या 7 में सील की गई 44 संपत्तियों के अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू हो चुकी है। आवास एवं विकास परिषद ने रविवार को भी सील 44 संपत्तियों में से 18 संपत्तियों को डी-सील करके मल्टी ऑनर (एक से अधिक मालिक) सर्वे किया। टीम के साथ मौजूद राजस्व विभाग की टीम ने न केवल संपत्तियों की पैमाइश की। सर्वे करने के बाद परिषद टीम ने फिर से भवनों को सील कर दिया। भवन स्वामियों ने नोटिस दिए बगैर ही कार्रवाई किए जाने के आरोप परिषद अधिकारियों पर…
मुंबई। महाराष्ट्र के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे ने रविवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह कदम बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा उनकी जमानत रद किए जाने के ठीक एक दिन बाद उठाया गया है। जमानत रद करते हुए अदालत ने म्हात्रे को रविवार शाम 5 बजे तक हर हाल में सरेंडर करने का सख्त आदेश दिया था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस के समक्ष पेश होकर खुद को कानून के हवाले कर दिया। हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसलाइस मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति…
देहरादून. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रभु दयाल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का निवासी है और खुद को नई दिल्ली स्थित पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अधिकारी ‘ऋषि गुप्ता’ बताकर लोगों से ठगी करता था। मामला ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी शकील अहमद की शिकायत पर दर्ज किया गया। शकील ने एएचआईडीएफ योजना के तहत 22.50 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन मंजूर कराने के बदले आरोपी ने दो प्रतिशत कमीशन के रूप में…
हाथरस. हाथरस शहर के मोहल्ला बालापट्टी से हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। शिक्षक रहे अशोक कुमार पिछले आठ दिनों से अपने कमरे में बंद है। उनका आरोप है कि पत्नी उन्हें प्रताड़ित करती है। इस तरह अकसर बंद करके चली जाती है। घर रहती है तो मारपीट करती है। उनका दावा है कि वे सात साल से प्रताड़ना झेल रहे हैं। पिटाई से ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई है। पत्नी चार दिन का खाना बनाकर गई थी। अब भाइयों का परिवार उन्हें खिड़की से खाना दे रहा है। महिला के डर से न कोई दरवाजा…
मेरठ। आयकर विभाग ने मेरठ में एक बड़े टैक्स रिफंड फ्राड का राजफाश किया है। 30 वर्षीय नैंसी अग्रवाल ने 357 करोड़ रुपये की फर्जी कर-धोखाधड़ी की। नैंसी अग्रवाल माधवपुरम क्षेत्र के इन्द्रा नगर स्थित अपने 35 वर्ग मीटर के घर से काम करते हुए तीन सालों में आयकर एक्ट की धारा 80GGC का सिस्टमैटिक तरीके से गलत इस्तेमाल किया, जो लोगों को राजनीतिक दलों को दिए गए डोनेशन पर टैक्स कटौती का दावा करने की इजाजत देती है। आरोपित देशभर में फैले 3,000 से अधिक क्लाइंट्स को गलत कटौतियों और फर्जी दावों के जरिये 65.5 करोड़ रुपए अवैध रिफंड…
