Author: admin

मेरठ, 15 मई (ता)। सरधना फ्लाईओवर पर गत रात हुए सड़क हादसे के बाद एक निजी अस्पताल और एंबुलेंस सेवा की लापरवाही ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। बाइक और रिक्शा की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल रिक्शा चालक को डायल 112 पुलिसकर्मी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल प्रशासन ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। इलाज न मिलने से घायल करीब 40 मिनट तक अस्पताल के गेट पर तड़पता रहा और आखिरकार उसकी मौत हो गई।गत देर रात सरधना फ्लाईओवर पर बाइक और रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से…

Read More

नई दिल्ली 15 मई। देशभर में चर्चित NEET पेपर लीक मामले के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज बड़ी घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अगले साल से NEET परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT Mode) करवाई जाएगी। साथ ही छात्रों को परीक्षा में 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम भी दिया जाएगा। 21 जून को दोबारा होगी परीक्षाशिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि NEET की फिर से परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। छात्रों को इस बार अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा शहर और सेंटर चुनने की…

Read More

मुजफ्फरनगर, 15 मई (ता)। खतौली के गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गत दिवस सड़क किनारे कूड़े के ढेर में बड़ी मात्रा में सरकारी दवाएं मिलीं। इन दवाओं के पैकेटों पर “Government Supply Only” अंकित था, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि ये सरकारी अस्पतालों के लिए भेजी गई थीं। बरामद दवाओं में आयरन सिरप, आयरन टैबलेट, कब्ज और अन्य सामान्य बीमारियों में उपयोग होने वाली दवाएं शामिल हैं। यह उल्लेखनीय है कि कई दवाएं अगस्त 2026 तक वैध पाई गईं।स्थानीय लोगों ने सुबह सैर के दौरान कूड़े में दवाओं का यह बड़ा जखीरा देखा और तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।…

Read More

मेरठ, 15 मई (प्र)। कूड़े में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मई महीने में ही तीसरी घटना सामने आई है। गत दिवस बिजली बंबा बाईपास से लिसाड़ी को जाने वाले रास्ते की दाईं ओर खाली जमीन में कूड़ा जलाया गया। धुएं का गुबार इस कदर उठा कि आसपास के क्षेत्र में सांस लेना दूभर हो गया। बिजली बंबा बाईपास तक धुएं का प्रकोप रहा। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।यह जमीन आवास एवं विकास परिषद की है। इसमें न तो तारबंदी है। और न बाउंड्री वाल। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाली…

Read More

मेरठ, 15 मई (प्र)। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने से नाराज सीसीएसयू के छात्र नेता शान मुहम्मद के नेतृत्व में छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम मेरठ को ज्ञापन सौंपा और एनटीए प्रमुख को हटाने की मांग उठाई।छात्रों का आरोप है कि वर्ष 2024 में पेपर लीक की घटनाओं के बाद भी वर्ष 2026 में दोबारा ऐसी घटनाएं होना एनटीए अधिकारियों की मिलीभगत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करके डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से छात्रों का भविष्य…

Read More

मुंबई, 15 मई (ता)। पुराने हिंदी सिनेमा के गाने आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं। उन गानों के पीछे कलाकारों की कई यादें और किस्से जुड़े होते हैं, जिनके बारे में फैंस हमेशा से जानना पसंद करते हैं। इसी बीच मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जो दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से जुड़ा हुआ है।दरअसल, इंडियन आइडल के आने वाले एपिसोड में पद्मिनी कोल्हापुरे स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। इस दौरान उन्होंने अपने मशहूर गाने ‘पूछो ना यार क्या हुआ’ से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि…

Read More

लखनऊ, 15 मई (ता)। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई है। शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज को 23,213 रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया है। इससे प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होने की उम्मीद जगी है।शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय प्रयागराज की ओर से आयोग को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में संस्था प्रधान (प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक) और अध्यापकों के सीधी…

Read More

नई दिल्ली 15 मई। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया। कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार को ही फैसला करना है तो सिलेक्शन कमेटी में नेता विपक्ष को रखकर स्वतंत्रता का दिखावा करने की जरूरत क्या है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर की सिलेक्शन कमेटी में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) शामिल होते हैं, लेकिन चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाली समिति में कोई स्वतंत्र सदस्य नहीं रखा गया है। कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त और…

Read More

हापुड, 15 मई (ता)। हापुड़ के आर्य नगर में अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन हो रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं। आबादी के बीच हो रहे आरा मशीन के संचालन से इलाके के लोग बेहद परेशान हैं। यहां पर अक्सर कमर्शियल वाहनों का आवागमन रहता है जिसके कारण हादसे को निमंत्रण दिया जा रहा है। यह आरा मशीन काफी शोर करती है जिसके कारण क्षेत्र वासियों का सोना भी दूभर हो रहा है। उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। बता दें कि हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गंगा मंदिर के बाहर खुर्जा पेच…

Read More

नई दिल्ली/लॉस एंजिल्स, 15 मई (ता)। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म ‘द पेरेंट ट्रैप’ से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली लिंडसे अब अपने करियर में नया मोड़ लाना चाहती हैं। लंबे समय तक रोमांटिक और कॉमेडी वाले किरदार निभाने के बाद वह अब गंभीर और अलग तरह की भूमिकाओं में खुद को आजमाना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली ड्रामा सीरीज श्काउंट माय लाइजश् को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए क्यों इतना खास है।लिंडसे लोहान ने कहा कि यह मेरी पहली बड़ी स्क्रिप्टेड सीरीज है,…

Read More