Author: admin

नई दिल्ली, 14 मई (ता)। गर्मियों के मौसम में, भारत में एसी और कूलर लग्जरी के बजाय एक जरूरत बन जाते हैं। जहां एसी दमदार कूलिंग देते हैं, वहीं कई लोग अभी भी एयर कूलर पसंद करते हैं क्योंकि वे सस्ते होते हैं, इलेक्ट्रिसिटी कम यूज करते हैं और उनका रखरखाव आसान होता है। हालांकि, सही तरह का कूलर चुनना उलझन भरा हो सकता है, खासकर जब बाजार में अलग-अलग ऑप्शन्स मौजूद हों।दो सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑप्शन्स टावर एयर कूलर और विंडो एयर कूलर हैं। दोनों ही आपके कमरे को ठंडा रखने के लिए बनाए गए हैं,…

Read More

नई दिल्ली 14 मई। केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात (एक्सपोर्ट) पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये रोक देश में चीनी यानी शुगर की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को काबू में रखने के लिए लगाई गई है। 13 मई से लगाई गई यह रोक 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, रॉ शुगर, व्हाइट शुगर और रिफाइंड शुगर की एक्सपोर्ट पॉलिसी में बदलाव किया गया है। पहले ये ‘रिस्ट्रिक्टेड’ (प्रतिबंधित)…

Read More

नई दिल्ली, 14 मई (ता)। भारतीय सड़कों पर राज करने वाली प्रीमियम सेडान होंडा सिटी एक बार फर नए अवतार में दस्तक देने वाली है। होंडा कार्स इंडिया 22 मई 2026 को यह फैसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले यह कार पहली बार बिना किसी कवर के स्पॉट हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में कार का नया डिजाइन और कई अपडेट साफ दिखाई दे रहे हैं।नई होंडा सिटी के फ्रंट प्रोफाइल में बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक्स के अनुसार इसमें नए LED हेडलैंप्स, इंटीग्रेटेड DRLs, नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड Honda H…

Read More

नई दिल्ली/बैंकाक, 14 मई (ता)। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और पीवी सिंधु थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त लो कीन यू को 21-14, 21-15 से हराया। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने चीनी ताइपै की तुंग सियू तोंग को मात दी। श्रीकांत का सामना चीनी ताइपै के सू लि यांग से होगा, जबकि सिंधु डेनमार्क की अमेली शूल्ज से खेलेंगी। भारत के तरूण मन्नेपल्ली जापान के ही कोकी वातानाबे से…

Read More

रायपुर, 14 मई (ता)। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 105 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु केवल जीत दिलाई। इसी के साथ वह ऑरेंज कैप तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं गेंदबाजी सूची में भुवनेश्वर कुमार 22 विकेटों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली ने रायपुर में केकेआर के खिलाफ आरसीबी के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल करियर का नौवां शतक लगाया। इस पारी की बदौलत वह इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे…

Read More

नई दिल्ली, 14 मई (ता)। पश्चिम एशिया संकट के कारण थोक बाजार में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में भारी उछाल के परिणामस्वरूप अप्रैल में थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति की दर साढ़े तीन साल के उच्चतम स्तर 8.3 प्रतिशत पर पहुंच गई। अक्तूबर 2022 (8.39 प्रतिशत) के बाद पहली बार थोक महंगाई आठ फीसदी के पार दर्ज की गयी है। इससे पहले मार्च 2026 में थोक महंगाई दर 3.88 प्रतिशत रही थी।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के गत दिवस जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 की तुलना में इस साल अप्रैल में पेट्रोल की थोक कीमत 32.40 प्रतिशत…

Read More

नई दिल्ली/पेरिस, 14 मई (ता)। दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस गत 12 मई से शुरू हो चुका है। फेस्टिवल 23 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में जारी रहेगा। लोरियल पेरिस की तरफ से कांस पहुंचीं आलिया भट्ट के अब तक तीन लुक सामने आ चुके हैं। तीसरे लुक में आलिया डिजाइनर तरुण तहिलियानी की आइवरी साड़ी में दिखाई दीं। वह फें्रच रिवेरा में भारत पैवेलियन पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म मेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) का पोस्टर और क्रिएटिव विजन लॉन्च किया।आलिया भट्ट और उर्वशी रौतेला के अलावा…

Read More

तिरुवनंतपुरम 14 मई। कांग्रेस में 9 दिन की घमासान के बाद आखिरकार केरल के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर लिया गया है। वीडी सतीशन केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में वीडी सतीशन के नाम पर फैसला किया गया। अब कांग्रेस केरल समिति राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। 2026 के विधानसभा चुनावों में UDF को मिले निर्णायक जनादेश के बाद 10 दिनों की गहन चर्चा के बाद केरल के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हुआ है। कांग्रेस ने गुरुवार को वीडी सतीशन को केरल कांग्रेस के…

Read More

मुंबई, 14 मई (ता)। बॉबी देओल की जबरदस्त केमिस्ट्री और विशाल मिश्रा की दिल छू लेने वाली आवाज़ से सजा ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ रिलीज हुआ। जब से बंदर का धमाकेदार टीज़र ऑनलाइन आया है, तब से दर्शक बॉबी देओल के वाइल्ड रेट्रो-रॉकस्टार अवतार, उनके आसपास के हंगामे और मेकर्स द्वारा बनाई गई डार्क दुनिया की चर्चा कर रहे हैं। टीज़र ने अपने ग्लैमरस लेकिन बेचौन माहौल, इमोशनल उतार-चढ़ाव और बॉबी की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से इंटरनेट पर बड़ा माहौल बना दिया।लेकिन जब लोगों को लगा कि वे बंदर की दुनिया को समझ चुके हैं, तभी मेकर्स ने नया…

Read More

नई दिल्ली, 14 मई (ता)। केरल में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकारी गत दिवस खत्म हो गया। कांग्रेस पार्टी ने नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर दिया है। मुख्यमंत्री पद की रेस में जहां केसी वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे चल रहा था। अब 10 दिन की माथापच्ची के बाद श्री वेणुगोपाल का नाम कट गया है और वीडी सतीशन का नाम आगे आया है। कांग्रेस पार्टी ने वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है।गत दिवस ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने केरल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा से पहले…

Read More