Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ के 40 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थी, जिले के अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों का केंद्र 650 किमी दूर
    • हाथों में हुनर, साथ में नाबार्ड और बैंक का सहारा, 30 ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी
    • कमिश्नर और जिलाधिकारी जी दें ध्यान! किसी ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी से करायें जांच,हाउस नंबर 268 पुराना सिविल लाईन की घरेलू भूमि पर बनी अवैध रूप से बिल्डिंग में पहले बैंक खुल गया और अब होटल कारीगरी आखिर जिम्मेदार क्यों है खामोश
    • कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले युवाओं ने मांगा केंद्रीय शिक्षामंत्री का इस्तीफा
    • पांचवी मंजिल तक ही पानी की बौछार कर पाया अग्निशमन विभाग! भ्रष्ट अफसरों को दो साल की जेल और जुमाने का ? सरकार विकास के साथ उनके फायदे नुकसान की योजना भी बनाएं
    • वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, सूर्यकुमार यादव आउट, अय्यर बने नए कप्तान
    • कोचिंग फायरिंग मामलाः खान सर नेे गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी
    • वृक्षों को डिजिटल पहचान प्रदान करने के लिए लगाए क्यूआर कोड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में 206 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
    देश

    यूपी में 206 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

    adminBy adminJune 4, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 04 जून। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. डीजीपी मुख्यालय ने गुरुवार को डिप्टी एसपी रैंक के 206 पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए. तबादलों की इस सूची में राजधानी लखनऊ में तैनात करीब एक दर्जन अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं.

    दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात पुलिस उपाधीक्षक रैंक के 206 अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है. पुलिस विभाग की ओर से जारी की गई सूची के तहत 206 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. जारी की गई लिस्ट के तहत उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जितेंद्र कुमार को पुलिस उपाधीक्षक जनपद शाहजहांपुर की नई जिम्मेदारी दी गई है. वहीं पुलिस उपाध्यक्ष जनपद महाराजगंज की जिम्मेदारी निभा रहा है अनिरुद्ध कुमार को पुलिस उपाधीक्षक जनपद महोबा बनाया गया है.

    राजधानी में तैनात सतीश कुमार राय को मेरठ स्थित पीएसी की छठी वाहिनी भेजा गया है. वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त अभय कुमार मल्ल को बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है. महोबा के गौरव उपाध्याय और अंबेडकरनगर के शुभम कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती मिली है.

    मुख्यमंत्री सुरक्षा से वाराणसी कमिश्नरेट भेजे गए राजेश कुमार सिंह को अब लखनऊ कमिश्नरेट में नियुक्त किया गया है. कासगंज में तैनात शाहिदा नसरीन को भी राजधानी भेजा गया है. वहीं, शिप्रा पांडेय को लखनऊ से डीजीपी मुख्यालय में आईजी कानून-व्यवस्था कार्यालय में तैनात किया गया है.

    इसके अलावा अनुष्का को प्रयागराज स्थित पीएसी की चतुर्थ वाहिनी, सुरेंद्र शर्मा को बरेली की आठवीं वाहिनी पीएसी तथा वीरेंद्र विक्रम को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है. रामपुर से अतुल कुमार पांडेय, कानपुर से अभिषेक कुमार पांडेय तथा कानपुर से ही रंजीत कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में नई तैनाती मिली है.

    इसी क्रम में विनय कुमार द्विवेदी को मुजफ्फरनगर, राजकुमार सिंह द्वितीय को प्रयागराज कमिश्नरेट और अनिद्य विक्रम सिंह को गाजीपुर भेजा गया है. अभिनव यादव द्वितीय को एटीएस में तैनाती दी गई है, जबकि प्रतीक दहिया (पीलीभीत) और महेश त्यागी (नोएडा कमिश्नरेट) को लखनऊ कमिश्नरेट में नियुक्त किया गया है.

    भदोही के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा को 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा में सहायक सेनानायक के रूप में तैनाती दी गई है. वहीं, कौशांबी पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बलरामपुर बनाया गया है. झांसी के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार श्रोतिया को इसी पद पर अमरोहा भेजा गया है. शाहजहांपुर के पुलिस उपाधीक्षक पंकज पंत को रामपुर में इसी पद पर तैनाती दी गई है. गोरखपुर के पुलिस उपाधीक्षक उदय प्रताप सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

    सूत्रों के अनुसार, यह तबादला अभियान चुनाव आयोग के उन मानकों के अनुरूप माना जा रहा है, जिनके तहत एक ही जिले में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से तैनात अधिकारियों को चुनाव से पहले स्थानांतरित किया जाता है. माना जा रहा है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi UP PPS TRANSFER uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मेरठ के 40 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थी, जिले के अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों का केंद्र 650 किमी दूर

    June 6, 2026

    हाथों में हुनर, साथ में नाबार्ड और बैंक का सहारा, 30 ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी

    June 6, 2026

    कमिश्नर और जिलाधिकारी जी दें ध्यान! किसी ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी से करायें जांच,हाउस नंबर 268 पुराना सिविल लाईन की घरेलू भूमि पर बनी अवैध रूप से बिल्डिंग में पहले बैंक खुल गया और अब होटल कारीगरी आखिर जिम्मेदार क्यों है खामोश

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.