AI की रेस में आगे निकलने की कोशिश कर रही मेटा (Meta) को अपने ही कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ा है। कंपनी कर्मचारियों के कंप्यूटर पर होने वाली गतिविधियों जैसे माउस मूवमेंट, क्लिक और कीबोर्ड इनपुट को रिकॉर्ड कर AI मॉडल्स को ट्रेन करना चाहती थी। लेकिन इस योजना को लेकर कर्मचारियों के बीच असहजता और नाराजगी बढ़ने लगी। अब मेटा ने इस प्लान को आंशिक रूप से वापस लेने का फैसला किया है। क्या है मेटा से जुड़ा विवाद?पिछले महीने ही मार्क जुकरबर्ग की अगुवाई वाली टेक कंपनी मेटा (Meta) ने अमेरिका में काम कर रहे अपने…
Author: admin
चंडीगढ, 05 जून (ता)। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंदर सिंह हमारे संपर्क में हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और हमारे वरिष्ठ साथी हैं। गौरतलब है कि कैप्टन और हुड्डा अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में यह भी हो सकता है कि हुड्डा ही कैप्टन अमरेंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी के वाहक बनें। वहीं, हुड्डा के इस दावे पर पंजाब भाजपा ने भी रिएक्शन दिया है। पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि संपर्क में होना…
मुंबई, 05 जून (ता)। विराट कोहली जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, बीसीसीआई ने इसको लेकर अभी कोई बयान जारी नहीं किया है। अगर कोहली इस सीरीज से बाहर होते हैं, तो वे 18 साल के करियर में पहली बार चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर होंगे। टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट का कहना है कि कोहली और रोहित को लेकर अधिकृत जानकारी जल्द ही सामने आएगी। वनडे सीरीज से पहले उनकी फिटनेस का आंकलन…
नई दिल्ली, 05 जून (ता)। विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने गत दिवस इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने इस सफर में उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। भरत 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन वह टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच फरवरी, 2024 में खेला था।उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम मैच खेला और उसके बाद वह…
मुंबई, 05 जून (ता)। इस साल की सबसे बड़ी और मच-अवेटीड फिल्मों में से एक, ‘गवर्नर’ भारत के आर्थिक इतिहास के एक बेहद महत्वपूर्ण अध्याय को बड़े पर्दे पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 1991 के उस दौर के गंभीर आर्थिक संकट पर आधारित है जिसने देश की दिशा बदल दी थी। हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर पहले ही भारी बज बना दिया है, जहाँ दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी को संकट के केंद्र में खड़े एक आरबीआई (RBI) गवर्नर के दमदार किरदार के लिए हर तरफ से खूब तारीफें मिल…
मेरठ, 05 जून (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के द्वारा आरकेबी फाउंडेशन ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना आदि के सहयोग तथा मुख्यं संरक्षक पूर्व सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार बिश्नोई, नेशनल चेयरमैन श्री सुनील डांग की प्रेरणा से लाला रामानुज वैश्य बाल सदन शिवाजी रोड पर प्रातः 10 बजे से वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इससे पूर्व आईएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. एमके बंसल की अध्यक्षता एवं संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य अंकित बिश्नोई के संचालन में हुई जिसमें मुख्य…
मुंबई, 05 जून (ता)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बढ़ती महंगाई के मद्देनजर आज शुक्रवार को अल्पावधि कर्ज की अपनी नीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव न करते हुए इसे 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समाप्त तीन दिवसीय बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेपो दर 5.25 प्रतिशत पर यथावत बनी रहेगी। रेपो दर वह दर है जिस पर केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक पूंजी उपलब्ध कराता है।चालू वित्त वर्ष में एमपीसी की यह दूसरी और…
लखनऊ, 05 जून (ता)। प्रदेश सरकार ने अपार्टमेंट बनाने के लिए फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) देने की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। शासन ने निर्मित एवं अनिर्मित क्षेत्रों में एफएआर क्रय योग्य एफएआर की संस्तुति देने के लिए आवास आयुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया है। अब इसी समिति के माध्यम से एफएआर की संस्तुति की जाएगी। पहले यह अधिकार विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद बोर्ड में होता था।प्रमुख सचिव आवास पी गुरू प्रसाद ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। आवास आयुक्त और सभी विका प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों को भेजे गए आदेश…
लखनऊ 05 जून। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने प्रयागराज में पोस्टल सर्विसेज के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आशीष अग्रवाल को 1.50 लाख रुपये और कानपुर देहात में बैंक ऑफ बड़ौदा का ब्रांच मैनेजर गौरव वर्मा और बैंक मित्र राघवेंद्र को 15 हजार रुपये की घूस लेते हुए बृहस्पतिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने तीनों आरोपियों के ठिकानों पर छापे मारकर भ्रष्टाचार से जुटाई गई कई संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए हैं। तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच को पोस्टल सिविल डिवीजन, प्रयागराज के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आशीष अग्रवाल…
प्रयागराज, 05 जून (ता)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री से अफसरशाही में जवाबदेही तय करने के लिए ‘सुपीरियर रिस्पांसबिलिटी’( उच्च जिम्मेदारी) का सिद्धांत अपनाने की अपेक्षा की है। न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकलपीठ ने कोर्ट ने कहा है कि समय आ गया है जब वरिष्ठ अफसरों को उनके अधीनस्थों की गलती के लिए आपराधिक तौर पर भी जिम्मेदार ठहराया जाए।बरेली निवासी व्यवसायी अवनीश कुमार अग्रवाल की याचिका स्वीकार करते हुए कोर्ट ने विशेष न्यायाधीश का वह आदेश निरस्त कर दिया है जिसमें दो एफआईआर के चलते पासपोर्ट के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किए जाने से इन्कार कर दिया गया था। कोर्ट…
