हर देशवासी को स्वच्छ हवा में सांस लेने व धरा को हरा भरा बनाए और प्रदूषण से बचाने के लिए वर्तमान समय में वृक्षारोपण का बहुत बड़ा योगदान है इससे इनकार नहीं किया जा सकता। चारों तरफ हरियाली हो आम आदमी पेड़ों के नीचे आराम कर सके और दस पुत्र एक समान की भावना को आत्मसात कर पौधारोपण और हरियााली का बहुत बड़ा महत्व है। कोरोना में जिस प्रकार से ऑक्सीजन की समस्याएं हुई और अब कुछ बड़े उद्योगपति स्वच्छ हवा कैद कर पैसों के बदले देकर माल कमाने में लग गए हैं लेकिन गरीब आदमी को हमारे द्वारा लगाए गए पोधों का ही आसरा है। कहते हैं कि वर्तमान समय में मौका और सहयोग है कि हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदूषण से मुक्ति दिलाने और स्वच्छ वातावरण की स्थापना हेतु प्रयास के तहत हर साल करोड़ों पौधे लगवाए जा रहे हैं। इस वर्ष भी विभिन्न माध्यमों से कल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देश में करोड़ों पौधे रौपे जाएंगे। इसका लाभ सबको मिलेगा इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। आओ हम सब मिलकर हरियााली से धरती का श्रृंगार करने और प्रदूषण से मुकाबले के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लें और अपने विचारों को गोष्ठियों के माध्यम से घर घर पहुंचाने और बच्चों को इससे अवगत कराने के लिए इसमें भाग लें और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।
वृक्षारोपण के बाद इसके रखरखाव की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है उसके बावजूद इतने पौधे जो लगाए गए वो जीवित रहे या लाखों में कितनों का रोपण हुआ इसे लेकर हमेशा ही चर्चाएं रही हैं। हम सबका कर्तव्य है कि यह देखें कि हमारे सरकार जितने वृक्ष लगवा रही है वो जीवित है या नहीं । अगर हमे लगता है कि किसी भी प्रकार से वृक्षारोपण अभियान में कोताही दिखाई गई है तो चार लाइन लिखकर सोशल मीडिया से अधिकारियों के साथ ही सीएम और पीएम के पोर्टल से उन्हें सूचित कराएं मैं विश्वास से कह सकता हूं कि वृक्षारोपण का मूल उददेश्य प्राप्त हो सकता है।
इस अभियान की सफलता और हर व्यक्ति को शुद्ध हवा प्राप्त हो इसके लिए वूक्षारोपण के साथ साथ हमें साफ पानी की नदियों तालाबों की बड़ी आवश्यकता होती है। इसलिए देशभर में सूखती और गंदी होती नदियों तालाबों में पेयजल के लिए गंदगी डालने वालों के खिलाफ खड़ा होना होगा क्योंकि नदियों में घटता पानी और तालाब सूख रहे है यह संदेश ना तो पौधों को जीवित रखने ना नागरिकों के लिए सही कह सकते हैं। इसलिए जरुरी है कि हम जैसे भी संभव हो नदियों तालाबों में जल बना रहे इसके लिए चौकसी से कार्य करना होगा। जिस प्रकार हम अपने घर के काम करते हैँ उसी प्रकार थोड़ा सा समय इस काम में लगाना पड़ेगा।
कह कुछ भी ले या लिख ले एक बात तो सही है कि कितने ही पौधे लगते हैं उसे छोड़कर हम विचार करें तो पौधारोपण अभियान का ही असर है कि आज चारों तरफ हरियाली का साम्राज्य है। इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त कर अपना सहयोग दें और आलोचना करने वाले से कुछ होने वाला नहीं है।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- मेरठ के 40 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थी, जिले के अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों का केंद्र 650 किमी दूर
- हाथों में हुनर, साथ में नाबार्ड और बैंक का सहारा, 30 ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी
- कमिश्नर और जिलाधिकारी जी दें ध्यान! किसी ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी से करायें जांच,हाउस नंबर 268 पुराना सिविल लाईन की घरेलू भूमि पर बनी अवैध रूप से बिल्डिंग में पहले बैंक खुल गया और अब होटल कारीगरी आखिर जिम्मेदार क्यों है खामोश
- कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले युवाओं ने मांगा केंद्रीय शिक्षामंत्री का इस्तीफा
- पांचवी मंजिल तक ही पानी की बौछार कर पाया अग्निशमन विभाग! भ्रष्ट अफसरों को दो साल की जेल और जुमाने का ? सरकार विकास के साथ उनके फायदे नुकसान की योजना भी बनाएं
- वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, सूर्यकुमार यादव आउट, अय्यर बने नए कप्तान
- कोचिंग फायरिंग मामलाः खान सर नेे गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी
- वृक्षों को डिजिटल पहचान प्रदान करने के लिए लगाए क्यूआर कोड

