Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुंबई: महिला डॉक्टर से मारपीट करने वाले शिवसेना पार्षद ने किया सरेंडर, हाई कोर्ट ने एक दिन पहले ही रद की थी जमानत
    • लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला जालसाज सीबीआई के हत्थे चढ़ा, आगरा से किया गिरफ्तार
    • हाथरस : पत्नी से डरे पति का आया हैरान करने वाला मामला, आठ दिन से घर में है बंद, बचाने की लगा रहा गुहार
    • मेरठ में 357 करोड़ का टैक्स रिफंड घोटाला: 3000 क्लाइंट्स को दिलाए अवैध Refund, 50 लाख के जेवर और 4 करोड़ की FD सीज
    • हिमाचल में मौसम का रेड अलर्ट: 20-21 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का खतरा, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की चेतावनी
    • कोर्टरूम में रील बनाने वाले वकीलों पर होगी कार्रवाई, बार काउंसिल के सर्कुलर में और क्या-क्या?
    • सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे
    • क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जगदीश मंडप और बहादुर मोटर्स के पास लाल निशान लगने के बाद अधिग्रहण प्रक्रिया लटकी
    देश

    जगदीश मंडप और बहादुर मोटर्स के पास लाल निशान लगने के बाद अधिग्रहण प्रक्रिया लटकी

    adminBy adminJune 5, 2026No Comments47 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 05 जून (प्र)। अब तक की सबसे तेज रफ्तार वाली मेट्रो और रैपिड रेल भले ही फर्राटा भरने लगी है, लेकिन इस परियोजना के लिए लाल निशान लगने के बाद दिल्ली रोड के तमाम दुकानदार त्रिशंकु बनकर अधर में लटक गए हैं। लाल निशान लगने के बाद कई दुकानों के अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। न तो दुकानें खाली कराकर पीछे कराई जा सकी हैं और ना ही मुआवजे का भुगतान हो सका है।

    दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप के सामने और बहादुर मोटर्स के पास की कुछ दुकानों के अधिग्रहण की प्रक्रिया ही अधूरी है। व्यापारी मुनीश ने बताया कि उनकी जगदीश मंडप के सामने दो दुकानें हैं। करीब एक करोड़ रुपये का मुआवजा स्वीकृत होना था, लेकिन अब तक अधिग्रहण का प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। वह बताते हैं कि संबंधित अभिलेखों में उनके खसरा नंबर 1671 और 1672 रिकॉर्ड से गायब बताए जा रहे हैं। इस कारण प्रक्रिया अटक गई है। व्यापारियों का कहना है कि वे कई बार संबंधित विभागों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। व्यापारी दीपेंद्र ने बताया कि कुछ समय पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों से मिले थे। उन्होंने कहा कि टीम मौके पर आकर निरीक्षण करेगी। व्यापारियों के लिए मुआवजे की व्यवस्था की जाएगी। मुनीश ने बताया कि उनके अलावा उनके अलावा बंटी, रामा पैनल और श्रीजी इलेक्ट्रॉनिक्स को भी ना तो पीछे हटाया गया और ना ही मुआवजा मिला है।

    संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह ने बताया कि जगदीश मंडप के सामने और बहादुर मोटर्स के बराबर में कुछ दुकानों को लाल निशान लगने के बाद बी अभी तक पीछे नहीं किया जा सका है। वह दुकानें जहां तब थीं, वहीं अब भी हैं। बहादुर मोटर्स के पास कुछ दुकानें ऐसी भी हैं, जो विवादित होने की वजह से मुआवजे से वंचित हैं। इसी तरह जगदीश मंडप के सामने जो दुकानें हैं, उनके स्वामियों ने अपने कागज जमा नहीं किए हैं।

    संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि उनकी बृहस्पतिवार सुबह एडीएम एलए से फोन पर बात हुई। एडीएम एलए ने कहा कि उनके संज्ञान में नहीं है कि दिल्ली रोड के किसी व्यापारी का मुआवजा रुका हुआ है। जिनका मुआवजा रुका है वह तुरंत आकर मिले उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जो व्यापारी रह गए हैं उनको मुआवजे की रकम दी जाएगी।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुंबई: महिला डॉक्टर से मारपीट करने वाले शिवसेना पार्षद ने किया सरेंडर, हाई कोर्ट ने एक दिन पहले ही रद की थी जमानत

    July 19, 2026

    लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला जालसाज सीबीआई के हत्थे चढ़ा, आगरा से किया गिरफ्तार

    July 19, 2026

    हाथरस : पत्नी से डरे पति का आया हैरान करने वाला मामला, आठ दिन से घर में है बंद, बचाने की लगा रहा गुहार

    July 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.