Author: admin

अलीगढ़ 17 जून। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में जनपद की वंदना सिंह ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। एटा चुंगी निवासी वंदना सिंह ने 359.32 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, एएमयू से पढ़ाई करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन पचौरी 352.66 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। ​दोनों ही टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया है। वर्ष 2024-25 में डीएस कालेज से एमएससी (बाटनी) की पढ़ाई पूरी की। इस वर्ष पिता भीके सिंह (सेवानिवृत्त लेखपाल) के कहने पर बुझे मन से बीएड की परीक्षा में बैठीं, नतीजतन अच्छा स्कोर नहीं कर…

Read More

मेरठ 17 जून (प्र)। लोहियानगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से झुग्गी झोपड़ियां बनाकर रह रहे 200 संदिग्ध परिवारों की जांच पड़ताल की गई। इन परिवारों के 800 से अधिक लोगों में शुरुआती जांच के बाद केवल 70 लोगों के आधार कार्ड मिले हैं। इसके चलते पुलिस-प्रशासन और खुफिया विभाग की टीम ने सोमवार देर रात और मंगलवार को इनकी गहनता से पड़ताल की। पूछताछ में इन परिवारों ने खुद को असम और वेस्ट बंगाल का निवासी बताया है। इसके चलते वहां की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। जिले में एक के बाद एक, दो जनसेवा केंद्रों से…

Read More

मेरठ। सीबीएसई की ओर से इस वर्ष कक्षा 12वीं का डिजिटल मूल्यांकन कराने और उसमें सामने आई गड़बड़ियों की चल रही जांच के बीच अब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाया है। विश्वविद्यालय ने डिजिटल मूल्यांकन के साथ ही एआइ यानी आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। डिजिटल मूल्यांकन में जहां कंप्यूटर पर पीडीएफ फार्मेट में मिली उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विषय शिक्षक ही कर रहे हैं, वहीं एआइ मूल्यांकन में सिस्टम में उपलब्ध उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एआइ से ही कराया जा रहा है। एआइ से मूल्यांकित हो रही…

Read More

मेरठ, 16 जून (प्र)। अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने आज जिलाधिकारी के माध्यम से यूपी के सीएम, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, अपर मुख्य सचिव, नगर विकास विभाग, उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण को ज्ञापन भेजकर सार्वजनिक सड़कों, नालों एवं सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित धार्मिक स्थलों (मंदिर, मस्जिद, मजार आदि) का सर्वे कराकर भारत सरकार, उत्तर प्रदेश शासन, माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में नियमानुसार निष्पक्ष कार्यवाही किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मेरठ नगर में सार्वजनिक सड़कों, नालों, चौराहों तथा अन्य सरकारी भूमि पर…

Read More

मुजफ्फरनगर, 16 जून (ता)। जनपद के जिला पूर्ति विभाग में कथित भ्रष्टाचार और राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार गौतम ने आरोप लगाया है कि सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रथेडी में तैनात राशन डीलर अनिल कुमार गर्ग के खिलाफ पहले भी मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी स्तर पर शिकायतें…

Read More

2005 में प्रचलन में आए सूचना का अधिकार अधिनियम का कुछ लोग दुरुपयोग करते है इससे तो इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन यह कहना कि आरटीआई के चलते सरकारी कामकाज में बाधा आ रही है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया जिसमें कहा गया कि नया कारोबार बन गया है आरटीआई एक्टिीविस्टज्म। इनके कारण सरकारी काम में बाधा पड़ रही है क्योंकि यह धंधा बन गया है। मैं अदालत के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा हूं लेकिन यह कहने में हर्ज महसूस नहीं करता हूं कि जिस प्रकार सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार लापरवाही मनमर्जी की प्रवूति…

Read More

आए दिन मीडिया में पढ़ने सुनने को मिलता है कि दारोगा शादी में डांस कर रहे थे सस्पेंड कर दिए गए। फलाना अधिकारी बस में सफर कर रहा था उसके खिलाफ हुई कार्रवाई। आज एक खबर पढ़ने को मिली कि दिल्ली-देहरादून इकॉनॉमिक कॉरिडोर की मांग को लेकर गांगनौली गांव में किसानों के धरने का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोघट थाने का एक कांस्टेबिल मंच से अपनी चॢचत रागनी मैंने बहू बदल दी चार गाता व नाचता दिखाई दिया। बताते हैं कि इसके लिए उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। सीओ बड़ौत की संस्तुति पर कार्रवाई हुई। देश में…

Read More

अयोध्या, 16 जून (पं) (ता)। समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली के अभद्र बयान पर साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए महंत ने कहा कि जावेद अली जैसे कट्टरपंथी सनातन संस्कृति को धूमिल और बदनाम करने की कोशिश है। महंत सीताराम दास ने कहा कि ऐसे लोग भारत में रहते हैं, संसाधनों का उपभोग करते हैं और सरकारी योजना का लाभ लेने के बाद भी अगर ऐसी भावनाएं रखते हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के शासनकाल में निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचिता आई है।सीताराम दास ने आगे कहा कि…

Read More

डुमराव (पटना), 16 जून (ता)। बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव शहर से 131 फीट ऊंचा मोबाइल टावर गायब होने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि यह मोबाइल टावर बीते कुछ वर्षों से बंद था। स्थानीय लोगों और संबंधित भूस्वामी के दावों पर यकीन करें, तो यह मोबाइल टावर संभवतरू वर्ष 2017 के आसपास से बंद पड़ा था। इससे पहले पहले इस टावर से एयरसेल नाम की कंपनी का नेटवर्क संचालित होता था।उस कंपनी के बंद होने के बाद यह टावर भी बंद हो गया और इसके बाद इसकी देखरेख करने वाली कंपनी ने भी…

Read More

नागपुर 16 जून। महाराष्ट्र के नागपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एयर फोर्स के एक कर्मचारी की पत्नी ने अपने पुराने क्लासमेट और उसके साथियों पर रेप, ब्लैकमेल, काला जादू और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि धर्म परिवर्तन में शामिल बताए जा रहे एक मौलाना का पता लगाने के लिए एक टीम मध्य प्रदेश भेजी गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान अयाज मदारे और उसके साथी अमीन शेख के तौर पर हुई है। पुलिस में…

Read More