बरेली, 16 जून (ता)। प्रतिबंधित (चाइनीज) मांझा के चपेट में आने से फिर से एक बड़ा हादसा हो गया। इस बार प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय गंगवार के 15 वर्षीय भतीजे आदित्यवीर सिंह गंगवार श्यामगंज पुल पर मांझे के चपेट में आ गए। जिससे उनकी गर्दन, गाल, अंगुली काफी बुरी तरह से कट गई है। घायल अवस्था में राहगीरों ने उन्हें ईशान अस्पताल में भर्ती कराया।
अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही संजय गंगवार भी अपना दौरा रद कर बरेली पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में डीएम-एसएसपी से बात करेंगे कि आखिर प्रतिबंधित होने के बाद भी यह मांझा बिक कैसे रहा है। इस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
मूल रूप से पीलीभीत के निवासी 15 वर्षीय आदित्यवीर सिंह गंगवार के पिता अजय सिंह गंगवार ललौरी खेड़ा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख हैं। इनकी मां बरेली में रेलवे अफसर हैं। अजय गंगवार का एक मकान प्रेमनगर क्षेत्र में भी हैं। मां के साथ आदित्यवीर सिंह यहीं रहते हैं।
स्वजन के मुताबिक, वह कक्षा नौ के छात्र हैं। हर दिन स्टेडियम में जाकर प्रैक्टिस करते हैं। स्वजन के मुताबिक, सोमवार को भी वीर सिंह गंगवार अपने दोस्त के साथ स्टेडियम गए और वहां से लौटकर श्यामगंज पुल पर चले गए। वह और उनका दोस्त स्कूटी से थे। इसी बीच पुल पर एक मांझा आदित्यवीर सिंह की गर्दन में आकर फंस गया जिससे उनकी गर्दन कट गई। हाथ से उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो उनके हाथ की एक अंगुली भी कटी है। मांझा फंसने की वजह से उनकी स्कूटी अनियंत्रित हुई और वह लहूलुहान अवस्था में गिर पड़े।
राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और उन्हें ईशान अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, दूसरी ओर जब गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार को इसी जानकारी हुई तो उन्होंने अपने दौरे को रद किया और सीधा बरेली पहुंच गए। भतीजे की हालत देखकर उन्होंने चिंता व्यक्त की कहा कि यह घटना सिर्फ इसलिए गंभीर नहीं कि क्योंकि यह उनके परिवार की है। बल्कि उनके भतीजे की जगह कोई भी हो सकता था। उन्होंने कहा है कि इस मामले में अधिकारियों से गंभीरता से बात की जाएगी।
Trending
- 47 करोड़ से बनी सीएम ग्रिड की सड़क का फुटपाथ बारिश नहीं झेल पाया, हुए गढ्ढे
- भारत ने 2028-29 UNSC अस्थायी सदस्यता के लिए दावेदारी की पेश, जयशंकर ने दिया शांति का मंत्र
- US-ईरान युद्ध : मार्च 2026 से अब तक खाड़ी इलाके में 13 भारतीयों की मौत, 3 लापता
- ‘तुम्बाड 2’ में आलिया भट्ट के आने से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई
- महंगाई व आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे पीएम मोदी : जयराम रमेश
- बिना मुकदमे हिरासत में रखने संबंधी बंगाल में बने कानून इमरजेंसी की याद दिलाता है
- 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव भाजपा के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
- उमर अब्दुल्ला को भाजपा ने भेजा मानहानि का नोटिस

