Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पूठी में बनेगी क्रिकेट एकेडमी, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    देश

    पूठी में बनेगी क्रिकेट एकेडमी, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 16, 2026No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 16 जून (प्र)। परीक्षितगढ़ विकास खंड के गांव पूठी में ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक क्रिकेट एकेडमी स्थापित की जा रही है। करीब 10 बीघा भूमि पर बनने वाली इस एकेडमी में बच्चों और युवाओं को प्रशिक्षित कोच की देखरेख में क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मैदान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की योजना है, जिसमें अभ्यास के लिए नेट के अलावा डे-नाइट मैचों के लिए हाइमास्ट एवं हेलोजन लाइटों की व्यवस्था, चेंजिंग रूम और दर्शकों के बैठने की सुविधाएं शामिल होंगी।

    पूठी गांव के पूर्व प्रधान और वर्तमान में प्रशासक सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू ने कुछ दिन पहले डीएम डा. वीके सिंह को एकेडमी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे उन्होंने मंजूर कर टेंडर छोड़ने का आदेश भी जारी कर दिया। अब ग्राम पंचायत ने परियोजना पर काम शुरू करते हुए भूमि में मिट्टी का भराव भी शुरू कर दिया है।

    मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने बताया कि एकेडमी बनाने के लिए लगभग 30 लाख रुपये की लागत आएगी। सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू को गांव में बेहतर कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना से सम्मानित किया गया था। इसके तहत मुख्यमंत्री ने उन्हें 20 लाख रुपये दिए थे। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत के खाते में करीब 15 लाख रुपये बचे हुए हैं। इसी राशि से एकेडमी का निर्माण किया जाएगा।

    दिन-रात के मैचों के लिए किराये पर दिया जाएगा मैदान
    एडीओ पंचायत डा. रामनरेश और ग्राम सचिव नकुल धामा ने बताया कि मैदान को तैयार कर सबसे पहले हरी घास उगाई जाएगी। इसके अलावा शौचालय, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और चेंजिंग रूम आदि का निर्माण भी जारी रहेगा। मैदान में खास बात यह होगी कि यहां दिन-रात के क्रिकेट मैच भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए टीमों को मैदान किराये पर दिया जाएगा।

    ग्राम पंचायत की बढ़ेगी आमदनी, होगा विकास
    जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूठी में क्रिकेट एकेडमी बनाने का आइडिया प्रशासक सुरेंद्र कुमार का था। यहां पर प्रशिक्षण देने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कोच तैनात किया जाएगा। यहां आने वाले बच्चों से कम ही फीस ली जाएगी। फीस और किराये का पैसा ग्राम पंचायत के खाते में जाएगा, जो विकास कार्यों में खर्च होगा।

    10 से अधिक गांवों के खिलाड़ियों को होगा लाभ
    परीक्षितगढ़ विकास खंड के गांव ललियाना, खजूरी, सिकंदपुर, सलोरे, नसीरपुर, आसफाबाद, पूठी आदि लगभग 10 गांव के खिलाड़ियों को इस क्रिकेट एकेडमी का लाभ मिलेगा। अभी इन गांवों के खिलाड़ी मेरठ शहर की विभिन्न एकेडमी में प्रशिक्षण लेते हैं।

    Cricket academy in Puthhi meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया

    July 31, 2026

    12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

    July 31, 2026

    आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.