Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»राहुल गांधी ने युवाओं से की ‘छात्रों की गूंज’ आंदोलन से जुड़ने की अपील
    चुनाव

    राहुल गांधी ने युवाओं से की ‘छात्रों की गूंज’ आंदोलन से जुड़ने की अपील

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 16, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 16 जून (ता)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गत दिवस प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे कांग्रेस पार्टी के ’छात्रों की गूंज’ राष्ट्रीय आंदोलन को बड़े पैमाने पर समर्थन दें। यह आंदोलन 17 जून को राजस्थान के कोटा से शुरू होगा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी से परेशान छात्रों की आवाज अब तेज होनी चाहिए। मुझे पता है कि आप थक चुके हैं। आप गुस्से में हैं। लेकिन याद रखिए, जब सरकार नहीं सुनती, तो आपको अपनी आवाज और ऊंची करनी होती है। कांग्रेस पार्टी का यह प्रस्तावित देशव्यापी आंदोलन युवाओं से जुड़े मुद्दों जैसे पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितता, बेरोजगारी और भर्ती में देरी पर केंद्रित है। इसकी शुरूआत 17 जून को कोटा में होगी, जहां राहुल गांधी छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधे बातचीत करेंगे। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ष्आइए हम सब मिलकर एक ऐसी आवाज बनें, जिसे अनसुना न किया जा सके।
    शुरूआत कोटा से होगी और फिर यह देश के हर कोने तक पहुंचेगी। यह आपके भविष्य की लड़ाई है और मैं आपके साथ हूं। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी देश के अलग-अलग शहरों में छात्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इस अभियान के तहत 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में कार्यक्रम होंगे। कांग्रेस का आरोप है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और बढ़ती बेरोजगारी से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। पार्टी अभियान के जरिए छात्रों, नौकरी चाहने वाले युवाओं, शिक्षकों और युवा संगठनों को जोड़कर इन मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहती है।

    Desh New Delhi Political Rahul Gandhi Rahul Gandhi appealed to the youth to join the ‘Chhatron ki Goonj’ (Voice of Students) movement. tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.