मेरठ, 16 जून (प्र)। आवास एवं विकास परिषद ने संपत्तियों की दरों में वृद्धि की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्रीनगर योजना-7 की 815 संपत्तियों पर सेटबैक छोड़ने के लिए तोड़फोड़ चल रही है। वहां की दरों में 3200 रुपये प्रति वर्गमीटर वृद्धि की गई है। दरें तत्काल प्रभाव से लागू हैं। परिषद की सभी योजनाओं में सबसे महंगी भूमि मंगलपांडे नगर की (41,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर) हो गई है। सबसे ज्यादा वृद्धि विकासपुरी योजना में की गई है। यहां प्रति वर्गमीटर 10 हजार रुपये रुपये बढ़ने के बाद अब संपत्ति के दाम 38 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गए हैं।
आवास एवं विकास परिषद की बोर्ड बैठक में हर वर्ष जून-जुलाई में संपत्तियों की दरों में परिवर्तन किया जाता है। 275वीं बोर्ड बैठक में नई दरें घोषित कर दी गई हैं। जनपद में परिषद की 26 हजार संपत्तियां हैं, जो बिक चुकी हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में भी भूमि की दर 25 हजार से 30 हजार रुपये कर दी गई है। माधवपुरम आश्रयहीन योजना के रेट भी 11,500 से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किए गए हैं। संपत्ति विभाग के प्रबंधक सुनील शर्मा ने बताया कि दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। बताया कि जागृति विहार एक्सटेंशन में फ्लैटों की दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यहां रेट 15 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर है। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लोग यहां पर फ्लैट खरीद सकते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

