मेरठ, 16 जून (प्र)। सावन शुरू होने से पहले पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार फोकस सिर्फ निर्बाध बिजली आपूर्ति पर नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने 14 जिलों के अधिकारियों को कांवड़ मार्गों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रबंध निदेशक ने साफ किया है कि जिन मार्गों से कांवड़ यात्री गुजरेंगे, वहां बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफार्मरों की विशेष जांच कराई जाएगी। कांवड़ मार्ग में आने वाले खंभों को इंसुलेटेड शीट से कवर किया जाएगा, जबकि उन पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए जाएंगे ताकि रात में वे आसानी से दिखाई दें। ट्रांसफार्मरों की मजबूत बैरिकेडिंग कराने और करंट लीकेज की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि कहीं बिजली की लाइनें झूलती हुई न हों। सड़क किनारे गुजरने वाली लाइनों की ऊंचाई बढ़ाने, गार्डिंग कराने और रोड क्रॉसिंग वाले स्थानों की विशेष निगरानी की जाएगी। कांवड़ शिविरों और प्रमुख मंदिरों के आसपास बिजली व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया है।
फॉल्ट हुआ तो तुरंत पहुंचेगी टीम कांवड़ यात्रा के लिए विशेष इंतजाम
प्रबंध निदेशक ने कहा कि यात्रा के दौरान यदि किसी स्थान पर अस्थायी बिजली कनेक्शन की मांग आती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए जिला प्रशासन की अनुमति और विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एनओसी संबंधी प्रक्रिया भी समय रहते पूरी करने को कहा गया है। प्रबंध निदेशक के अनुसार कांवड़ यात्रा की पूरी अवधि में विद्युत टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा, ताकि किसी भी फॉल्ट या आपात स्थिति का तुरंत समाधान किया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व निर्बाध बिजली व्यवस्था मिल सके।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

