Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सीसीएसयू ने छात्र को रिजल्ट में दिए छह नंबर, कॉपी में निकले 60
    देश

    सीसीएसयू ने छात्र को रिजल्ट में दिए छह नंबर, कॉपी में निकले 60

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 17, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 17 जून (प्र)। चौधरी चरण सिंह विवि का मूल्यांकन एक बार फिर सवालों के घेरे में है। छात्र को परीक्षक ने जिस कॉपी में 60 नंबर दिए, विवि ने रिजल्ट में उसे सिर्फ छह नंबर देकर फेल कर दिया। एक अन्य छात्र के 59 नंबर की जगह मात्र पांच नंबर मार्कशीट में दिए गए। 15 नंबर पर फेल होने से जिस छात्र को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया, उसकी कॉपी में 19 नंबर निकले हैं। तीन सौ रुपये फीस देते हुए पहले आरटीआई और फिर कॉपियां दोबारा चेक कराने के लिए 250 रुपये स्क्रूटनी के लिए दिए।

    विवि ने मंगलवार को स्क्रूटनी के जो परिणाम जारी किए, उससे सीसीएसयू की पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बीएससी में अरहम खान को विवि ने मात्र छह अंक दिए थे जबकि स्क्रूटनी में उसकी कॉपी में 60 अंक निकले।

    विवि ने 60 अंक के बजाय केवल छह अंक ही दर्ज करते हुए छात्र को फेल कर दिया। बीएससी में अफरोज के कॉपी में 59 अंक मिले जबकि उसे विवि ने केवल पांच अंक दिए। एलएलएम में शबाब जेहरा को मार्कशीट में 25 अंक दिए गए जबकि कॉपी में उसके 35 नंबर थे।

    मार्कशीट में 15 नंबर, कर दिया फेल
    एमएससी में माहिर हुसैन की रिजल्ट में शून्य अंक दिए गए थे। माहिर ने कॉपी ली तो उस पर 15 नंबर दर्ज थे। जब माहिर ने स्क्रूटनी कराई तो उसके 19 अंक मिले। छात्र ने एक महीने पहले लिखित शिकायत करते की। पूर्व महामंत्री अंकित अधाना के अनुसार परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में एक महीने में शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच छात्र को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया। छात्र प्राइवेट नौकरी कर रहा था और उसे मार्कशीट जमा करने को कहा गया।

    कहीं नंबर कम तो कहीं योग में गलती
    विवि के मंगलवार को जारी स्क्रूटनी परिणाम में कहीं छात्रों को कम नंबर तो कहीं अंकों के योग में गलती मिली है। पूर्व महामंत्री अंकित अधाना के अनुसार परीक्षकों के साथ-साथ डेटा फीडिंग कर रही एजेंसी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। कुछ जागरुक छात्रों ने कॉपी निकलवा ली तो खेल पकड़ा गया जबकि हजारों छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं। कॉपियों के अंदर एवं बाहर योग में दस-दस अंकों का अंतर है। अंकित के अनुसार लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है। विवि संबंधित कंपनी और परीक्षकों पर आर्थिक दंड लगाकर छात्रों की फीस लौटाए।

    आरटीआई में नहीं दे रहे ओएमआर की कॉपी
    विवि आरटीआई में निर्धारित फीस लेने के बावजूद छात्र को ओएमआर की कॉपी नहीं दे रहा है। एक छात्र ने तीन सौ रुपये जमा कर अपनी अंतिम वर्ष की ओएमआर की कॉपी मांगी, लेकिन विवि ने खाली पेज स्कैन कर भेज दिया। छात्र के अनुसार जब विवि ने ऑनलाइन आरटीआई के लिए फीस ले ली तो कॉपी क्यों नहीं दी जा सकती। विवि उत्तर कुंजी के साथ छात्र की ओएमआर भी अपलोड करे।

    ccsu meerut meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.