Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»युवाओं के विकास में चौहमुखी विकास और ज्ञान व जानकारी उपलब्ध करा रहे सोशल मीडिया से बच्चों को बचाने की नहीं सही जानकारी देने की आवश्यकता है
    देश

    युवाओं के विकास में चौहमुखी विकास और ज्ञान व जानकारी उपलब्ध करा रहे सोशल मीडिया से बच्चों को बचाने की नहीं सही जानकारी देने की आवश्यकता है

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 17, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया मंच सबसे चर्चित बनता जा रहा है। कुछ बुजुर्ग युवा लेखकों ने इसे बदनाम करने और इसकी कमियां गिनाने का ठेका सा ले रखा है जबकि यह खुद और इनके परिजन इसका खूब उपयोग कर उससे लाभ भी उठा रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है इस पर विचार करे तो इस क्षेत्र में कुछ लोगों का एकछत्र राज था सोशल मीडिया के सक्रिय होने से वो समाप्त हो गया क्योंकि अब हर विषय के लेख समाचार और जानकारी जिन्हे जुटाने में एढी से चोटी का जोर लगाना पड़ता था और लेखकों की अलग ही ठसक थी वो खत्म हुई और वर्चस्व कमजोर हो गया है। इसके चलते यह कह सकते हैं कि अपनी पूछ कम होने के चलते चमक धमक दूर होने से हीनभावना कुछ लोगों में हुई और उन पर विश्वास करने वाले मिलकर सोशल मीडिया के खिलाफ एक अभियान चलाए हुए हैं। कोई इससे बच्चों का भविष्य खराब होने की बात कर रहा है और कोई मानसिक संतुलन खराब होने की बात कर रहा है। हर कोई किसी तरह सोशल मीडिया को बदनाम करने का अभियान चला रहा है।
    मेरा मानना है कि सोशल मीडिया से बच्चों को बचाने की नहीं जागरुक करने की आवश्यकता है क्योकि गलत सामग्री का अवलोकन करने की बजाय ज्ञान को बढ़ाने जीवन में आने वाले विषयों का अवलोकन करे तो अकेला यही मीडिया ऐसा है जिस पर कम खर्च में बड़े लाभ उठाए जा सकते हैं जो किसी और क्षेत्र से नहीं। मैं सोशल मीडिया की आलोचना वालों से कहता हूं कि वो इस मंच पर एक घंटा इसका मनन करे तो व्यापार ज्ञान और जानकारी बढ़ाने के साथ साथ बच्चों के विकास में सहयोग करने वाली सामग्री सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। जब से सोशल मीडिया प्रचलन में आए तब से एक लाख के खर्च में कटौती हुई जो अपने आप में उपलब्धि कह सकते हैं और जिस प्रकार से खोए परिजनों को यह मंच मिला रहा है पांच दशक बाद और इससे संबंध एआई और अन्य व्यवस्थाएं जुड़ी है वो कितनी उपयोगी हैं उसका पता उनका अवलोकन करने से ही हो सकता है। कहने का आश्य है कि अब सोशल मीडिया को काफी वर्ष हो चुके हैं और कौव्वों के कोसने से ढोर नहीं मरते वाली कहावत को इसकी आलोचना करने वाले समझे लें कि इसका उपयोग प्रधानमंत्री से लेकर गांवों के परिवारों में हो रहा है। जांच कराई जाए तो जो लोग सोशल मीडिया को कोस रहे हैं उनके घरों में इसका उपयोग होता खूब मिलेगा। एक वरिष्ष्ठ पत्रकार एक सम्मेलन में सोशल मीडिया की बुराई कर रहे थे और कुछ देर बाद संवाददाता को अपनी सोशल साइट दिखाकर अपनी उपलब्धियों को दिखा रहे थे। जब मेंने इसके बारे में पूछा तो वह झेंप गए। ज्यादातर की स्थिति यही है। पानी का गिलास आधा खाली है यह ना सोचकर जो है उसे पीया जाए तो आधा खाली होने की आलोचना सही नहीं कही जा सकती।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026

    उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.