Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
    देश

    ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 17, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 17 जून (प्र)। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरना में सोमवार देर रात जानलेवा हमले वांछित आरोपी राहुल को पकड़ने पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस पर सोमवार को ग्रामीणों व परिजनों ने हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस लोगों ने पुलिस को घेर लिया और हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। दरोगा चंद्रभान की तहरीर पर भावनपुर पुलिस ने 20 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, जानलेवा हमले समेत की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी की गर्भवती पत्नी टीना, आशीष, वंश, लाखन, ज्योति को जेल व किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया।

    ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माता के बाग निवासी विजय ने 5 जून को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके पड़ोसी अमित की मां का देहांत हो गया था शाम के समय महिला तन्नू व सोनिया के साथ मोरना गांव राहुल व अन्य अमित के घर पहुंचे थे। यहां आरोपियों की लोगों से किसी बात पर कहासुनी होने के बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश रही थी।

    मंगलवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने वांछित आरोपी राहुल मोरना को पकड़ने के लिए उसके गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और कार में बैठा लिया। आरोप है कि इसी बीच आरोपी के परिजनों व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजन आरोपी को पुलिस से छुड़ाने के लिए भिड़ गए। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस के साथ मारपीट कर दी। कार में तोड़फोड़ का प्रयास किया। इसके बाद परिजनों ने वांछित आरोपी राहुल को पुलिस से छुड़ा लिया।

    पुलिस पर हमले की सूचना पर आला अधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल लेकर गांव में पहुंचे। पुलिस ने ओमवीर, सचिन, अंकित, ज्योति, टीना, उज्ज्वल, निखिल, नीरज, दीपक, हर्ष, सुनील, कृप, आशीष, वंश, प्रदीप त्यागी, लाखन, मीतल, जगरेश व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

    पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा
    अचानक हुए हमले के बीच पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए पीछे हटना पड़ा। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि तब तक आरोपी और उसके समर्थक मौके से भाग चुके थे। मामले का लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.