मेरठ 22 जून (प्र)। ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात ढाई बजे कारोबारी रमन जोली के बेटों अमन और नमन ने पुलिसकर्मियों पर कार से हमला कर दिया। दोनों भाई अपनी इनोवा, थार गाड़ी से बीच सड़क स्टंट कर रहे थे। एक दूसरे से गाड़ी ओवरटेक करते हुए जिंदगी-मौत का खेल खेल रहे थे। तभी दोनों ने मिलकर सड़क पर देर रात ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को अपनी गाड़ियों से टक्कर मार दी। कारोबारी के बेटों के वाहनों की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि पुलिस की गाड़ी में टक्कर लगते ही पुलिसवैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 7 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। ड्राइवर का पैर भी टूट गया। सभी पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। वहीं दोनों रईसजादों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।
दिल्ली रोड पर टीपीनगर गेट के सामने शनिवार देर रात करीब 2.30 बजे कार ने पुलिस जीप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जीप चालक रविन्द्र मलिक समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। रविन्द्र की हालत गंभीर बनी है। घायलों को न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात ब्रह्मपुरी पुलिसकर्मी जीप से गश्त कर रहे थे। अचानक टीपीनगर गेट के सामने हनुमान मंदिर के पास तेज गति से आ रही कार ने जीप में जबरदस्त टक्कर मार दी। गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि जीप के पास खड़ी फैंटम भी चपेट में आ गई।
घटना में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में केएमसी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें न्यूटिमा अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल सिपाही रविन्द्र मलिक की हालत गंभीर बनी है। उनके पैर में पैर में फ्रैक्चर आया है। उनका आपरेशन चल रहा है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की इनोवा और सफेद रंग की थार गाड़ी जब्त कर सीज कर दी है। आरोपी नमन जोली और उसका भाई अमन जोली पुत्र रमन जोली दोनों भाइयों को अरेस्ट कर लिया है। दोनों ही सगे भाई हैं। सुपरटेक पामग्रीन बिजली बंबा रोड ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। बड़ा भाई नमन 37 साल और छोटा भाई अमन 35 साल का है।
इस घटना के दौरान ड्यूटी दे रहे ड्यूटीरत का0 लोकेन्द्र पंवार, रि0का0 सतेन्द्र कुमार, रि0का0 विक्रम सिंह तथा पीआरवी 7609 रजि0 नं0 UP32DG7609 पर ड्यूटीरत का0 कपिल भाटी, हो0गा0 राजेश कुमार एवं फैन्टम 5/3 पर ड्यूटीरत है0का0 रविन्द्र मलिक व वादी के ऊपर जानबूझकर गाड़ी चढ़ा दी गयी, जिससे सभी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये तथा सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।

